न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में धोनी के CSK का कप्तान बनने पर बोले गंभीर

बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 11:14:13

खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में धोनी के CSK का कप्तान बनने पर बोले गंभीर

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं और वे अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। हांलाकि बीते मैच में कोलकोता पर उन्होनें जीत दर्ज की हैं। लेकिन इसी के साथ इस साल महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन भी खराब रहा हैं और इसपर अगले सीजन में CSK की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं।

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और 12 में से आठ मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है। उन्होंने एमएस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला।'

उन्होंने कहा, 'यदि वे उसे बरकरार रखते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह तब तक खेल सकता है, जब तक वह चाहे। हो सकता है कि अगले साल बदली हुई चेन्नई टीम के साथ वह कप्तान के रूप में नजर आए।' गंभीर ने कहा, 'मालिकों से इस तरह के सम्मान के वह हकदार हैं।'

उन्होंने कहा, 'उसने जो टीम के लिए किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया, वह शानदार रिश्ता है। हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'एमएस ने उन्हें तीन आईपीएल खिताब, दो चैम्पियंस लीग खिताब दिए और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे कामयाब टीम बनाया।

गंभीर ने आगे कहा, 'सीएसके अगर एमएस को ही कप्तान रखती है तो यह उनका रिश्ता और आपसी विश्वास है। यही वजह है कि एम एस टीम के प्रति वफादार रहा। उसने अपना सब कुछ दिल, दिमाग, पसीना, रातों की नींद टीम को दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका