न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नोएडा प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान, अब रात 8 से सुबह 6 बजे तक लगेगा कर्फ्यू

उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 1:48:06

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नोएडा प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान, अब रात 8 से सुबह 6 बजे तक लगेगा कर्फ्यू

उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। जबकि इससे पहले कर्फ्यू का समय रात 9 से सुबह 5 बजे तक था। बता दे, जिले में एक दिन में 141 नए मामले सामने आए है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को मेरठ मंडल में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी।

बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के आधार पर संक्रमण को रोकने के लिए आज से रात्रि कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवागमन की अनुमति है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे में 141 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डा सुनील दोहरे ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की वजह से आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। यही नहीं, अस्पतालों से इलाज के दौरान 47 लोगों को स्वस्थ होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई है।

डा दोहरे ने बताया कि गुरुवार को कोरोना की आई जांच रिपोर्ट में 141 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे अब जिले में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1 हजार 811 हो गई है। वहीं, अब तक 1,028 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं, तो 763 मरीजों का जिले के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यूपी के गृह और सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 20 हजार 193 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि उनमें से 13 हजार 119 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। राज्य में 1 जून से ‘अनलॉक वन’ की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 12 हजार 370 मामले सामने आये हैं। जबकि प्रदेश में 1 जून तक कुल 7 हजार 823 मामले थे और 213 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन मौत का आंकड़ा अब 611 हो गया है। जबकि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, इटावा और फर्रुखाबाद में दो-दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, बरेली, मैनपुरी और ललितपुर में कोरोना संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 85 मौतें आगरा में हुई हैं। प्रदेश में आज संक्रमण के 654 नए मामले आये हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री