न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्णिया में गैंगवार: महज आधे घंटे के अंदर 2 लोगों की मौत

बिहार के पूर्णिया के रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र में बुधबार दिनदहाड़े हुए गैंगवार में महज आधे घंटे के अंदर 2 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 8:16:24

पूर्णिया में गैंगवार:  महज आधे घंटे के अंदर 2 लोगों की मौत

बिहार के पूर्णिया के रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र में बुधबार दिनदहाड़े हुए गैंगवार में महज आधे घंटे के अंदर 2 लोगों की मौत हो गई। दोपहर में मौजमपट्टी गांव स्थित राजघाट नहर से कुछ दूर आगे एक ऑटो को रोककर अपराधियों ने चालक अरुण कुमार यादव को गोलियों से भून दिया। घटना से आक्रोशित मृतक के गुट के अपराधियों ने कुख्यात साहिल सौरभ के चचेरे भाई रुकेश यादव (25) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस गैंगवार के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा SDPO दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SDPO रमेश कुमार ने बताया कि रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में पूर्णिया और मधेपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी चल रही है।

एक गोली और 9 खोखे बरामद

पहली घटना में अपराधियों ने ऑटो चालक अरुण यादव को राजघाट नहर से कुछ दूर आगे बीच रास्ते में हथियार के बल पर रोका। इसके बाद ऑटो से उतार कर उसे गोलियों से भून दिया। पुलिस को यहां से 2 खोखे मिले हैं। इस घटना के महज आधे घंटे के बाद दूसरे गुट के अपराधियों ने मौजमपट्‌टी-कोरियारही गांव के बीच रास्ते में बाइक रोककर खड़े रूकेश कुमार यादव को गोली मार दी। यहां से पुलिस ने एक गोली और 7 खोखा बरामद किया।

रूकेश कुमार यादव बाइक से अपनी पत्नी, बच्चे और बहन के साथ घर लौट रहा था। तभी मौजमपट्‌टी और कोरियारही गांव के बीच उसकी पत्नी ने अपने मासूम बच्चें को दूध पिलाने के लिए गाड़ी रोकने को कहा। इसी बीच अरुण यादव की मौत से बौखलाए उसके गुट के अपराधियों की नजर उनलोगों पड़ी। अपराधियों ने बाइक रोककर रूकेश पर हथियार तान दिया। तभी उसकी पत्नी दौड़ती हुई आई और अपराधियों का पैर पकड़ लिया। महिला अपने पति की जान की भीख मांगने लगी। लेकिन, प्रतिशोध की आग में जल रहे अपराधियों ने उसकी एक न सुनी और रूकेश को गोलियों से भून दिया।

मृत रूकेश यादव कुख्यात साहिल सौरभ का चचेरा भाई था। साहिल सौरभ (पिता- बुच्चन यादव) को 19 मार्च 2020 को STF ने पटना से गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों का कहना है साहिल के पिता बुच्चन यादव और अखिलेश यादव गिरोह के बीच सालों से रंजिश चल रही है। आशंका है कि इसी रंजिश में दोनों घटनाएं हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत