Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गांगुली ने चोटिल रोहित को दी सलाह, उनके सामने है लंबा करियर, वापसी के लिए न करें जल्दबाजी

बीते मैच में हैदराबाद के खिलाफ रोहित मैदान में उतरे थे। इसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि चोटिल रोहित शर्मा प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की ओर खेलने का फैसला लेने के दौरान सतर्कता बरतें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 10:39:58

गांगुली ने चोटिल रोहित को दी सलाह, उनके सामने है लंबा करियर, वापसी के लिए न करें जल्दबाजी

आईपीएल 2020 का यह सीजन अंतिम दौर में आ चुका हैं जहां प्लेऑफ की सभी टीम तय हो चुकी हैं। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौर पर जानी हैं और इसमें रोहित शर्मा का चोट के चलते चयन नहीं हुआ। हांलाकि बीते मैच में हैदराबाद के खिलाफ रोहित मैदान में उतरे थे। इसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि चोटिल रोहित शर्मा प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की ओर खेलने का फैसला लेने के दौरान सतर्कता बरतें। उनकी पैर की मांसपेशियों की चोट के बढ़ने का खतरा है। इसी कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में भी जगह नहीं दी गई।
रोहित पंजाब के खिलाफ आईपीएल के दूसरे चरण के मैच के बाद से बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘रोहित फिलहाल चोटिल हैं। अन्यथा हम उनके जैसे खिलाड़ी को बाहर क्यों रखते। वह राष्ट्रीय (सीमित ओवरों) टीम के उपकप्तान हैं। हमें उनका आकलन करना होगा। हमें नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे। चोटिल होने के बाद वह अब तक नहीं खेले हैं। हम चाहते हैं कि वह उबर जाएं। यह बीसीसीआई का काम है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मैदान पर उतारे। अगर वह उबर जाते हैं तो वह खेलेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हां, आप नहीं चाहते कि वह दोबारा चोटिल हो। उसकी मांसपेशियों में चोट है और दोबारा ऐसा हो सकता है। इसके बाद उसे वापसी करने में और अधिक समय लगेगा लेकिन हां, ऐसे लोग हैं जो उनके साथ काम कर रहे हैं। मुंबई का फिजियो उनके साथ काम कर रहा है। भारतीय फिजियो (नितिन पटेल) भी वहां हैं। रोहित को भी पता है कि उनके सामने लंबा करियर है। यह सिर्फ इस आईपीएल की बात नहीं है।’ टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे इशांत

गांगुली ने कहा कि इशांत शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेगा। हां, हमें उम्मीद है कि इशांत टेस्ट मैचों में वापसी करेंगे। उन्होंने छोटे रन अप और छोटे स्पैल में गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह एनसीए में गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई के तेज गेंदबाजों के लिए नियमों के अनुसार इशांत ऑस्ट्रेलिया में दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगे।’

रणजी के लिए स्थलों का चयन

बीसीसीआई अध्यक्ष की नजरें अब अगले साल जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में रणजी ट्रॉफी के आयोजन पर टिकी हैं। उन्होंने कहा,‘हमने आयोजन स्थल चुन लिए हैं। जहां हम रणजी ट्रॉफी के लिए बायो बबल तैयार कर सकते हैं। लेकिन जब तक राज्य संघों से बात नहीं करते तब तक हम कोई घोषणा नहीं करेंगे।’

तीन चयनकर्ताओं की नियुक्ति जल्द

गांगुली ने पुष्टि की कि बीसीसीआई देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे की जगह जल्द ही तीन नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति करेगा। इन तीनों का चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने हमारे पास नई चयन समिति होगी। सिर्फ दो बचेंगे (सुनील जोशी और हरविंदर सिंह)। बाकी तीन का कार्यकाल पूरा हो गया है। हम तीन और चयनकर्ता चुनने होंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका