न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश को शर्मसार करने वाली घटना, विदेशी युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी अभी भी फरार

एक विदेशी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं और एक अभी भी फरार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 6:36:25

देश को शर्मसार करने वाली घटना, विदेशी युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी अभी भी फरार

भारत को 'अतिथि देवो भव:' की भावना के लिए जाना जाता हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जो पूरे देश को शर्मसार करती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजधानी के दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना इलाके में जहां एक विदेशी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं और एक अभी भी फरार हैं। आरोपी विदेशी युवती से तीन हजार अमेरिकी डॉलर भी लूटकर ले गए। युवती को किसी को शिकायत न करे इस उद्देश्य से आरोपी उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात ले गए। विदेशी युवती इस घटना से इस कदर सदमे में चली गई कि उसने कई दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने घटना की पुष्टि की है।

news,latest news,crime news,delhi crime,gang misbehave,misbehave with uzbek girl

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती (28) इस साल की शुरूआत में भारत में आई थी। वह उज्बेकिस्तान की तीन युवतियों के साथ दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रहकर गारमेंट का व्यवसाय कर रही थी। 13 अगस्त को युवती घर में अकेली थी। तभी दो युवक युवती के घर में घुसे और धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवती के घर में रखे तीन हजार अमेरिकी डॉलर, रुपये व पासपोर्ट समेत अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद युवती सदमे में चली गई और वह घर में गुमसुम रहने लगी।

युवती के साथ रहने वाले हमवतन युवतियों ने उससे जोर देकर पूछा तो पीड़ित युवती ने 19 अगस्त को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। युवती ने इस घटना की शिकायत 19 अगस्त को किशनगढ़ थाने में दी। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी साहिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टैक्सी चालक है और एक-दो बार युवती उसकी टैक्सी में कहीं गई थी, तभी उसने युवती के बारे में पता कर लिया था। दूसरे आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई। पुलिस बलजीत की तलाश कर रही है। बलजीत भी टैक्सी चालक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका