न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MS Dhoni के रिटायरमेंट पर PM मोदी की इमोशनल चिट्ठी, लिखा - आप हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा रहेंगे। नरेंद्र मोदी ने अपने इस पत्र में धोनी की सभी उपलब्धियों के बारे में लिखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 3:25:58

MS Dhoni  के रिटायरमेंट पर PM मोदी की इमोशनल चिट्ठी, लिखा - आप हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा रहेंगे

15 अगस्त को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा रहेंगे। नरेंद्र मोदी ने अपने इस पत्र में धोनी की सभी उपलब्धियों के बारे में लिखा।

प्यारे महेंद्र,

15 अगस्त के दिन आपने हमेशा हैरान कर देने वाले स्टाइल में एक छोटा सा वीडियो डालकर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हालांकि यह पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बनने के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतवासी निराश हुए लेकिन पिछले डेढ़ दशक में जो आपने देश के लिए किया उसके लिए वह सभी आपके आभारी हैं। आपके करियर को देखने का एक तरीका आंकड़ें भी हैं। आपने भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे और देश को टॉप पर पहुंचाया। क्रिकेट के इतिहास में आपका नाम महान बल्लेबाज, कप्तान के साथ-साथ इस खेल के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में भी शामिल रहेगा।

narendra modi,ms dhoni,ms dhoni retirement,pm letter to ms dhoni,cricket news

मुश्किल स्थिति में आप पर टीम निर्भर करती थी और आपका फिनिशिंग स्टाइल हमेशा फैंस को याद रहेगा खासकर जिस तरह आपने 2011 वर्ल्ड कप देश को जिताया। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम केवल आंकड़ों के लिए और जीत के लिए ही याद नहीं किया जाएगा। आपको सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर देखना आपके साथ अन्याय होगा। आप एक अलग युग थे।
आप एक छोटे से शहर निकलकर आए और देश की पहचान बन गए। आपने देश को गौरव करने के कई मौके दिए। आपकी सफलता ने देश के करोड़ों युवाओं के हिम्मत और प्रेरणा दी। उन्हें बताया कि किसी बड़े स्कूल, यूनिवर्सिटी में न पढ़ते हुए एक छोटे शहर से आने के बावजूद अपनी प्रतिभा से उच्चतम स्तर पर पहचान बना सकते हैं। आप नए भारत की पहचान बने जहां बड़े परिवार का नाम युवाओं की किसमत नहीं बनाता बल्कि वह खुद अपना नाम और किसमत बनाते हैं। हम कहां से आए हैं यह मायने नहीं रखता हम कहां जा रहे हैं यह जरूरी है।

फील्ड पर आपने काफी कुछ ऐसा यादगार किया जिससे भारत की आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होंगी। आज की पीढ़ी रिस्क लेने से नहीं डरती। वह मुश्किल समय में एक-दूसरे की प्रतिभाओं पर भरोसा दिखाती है। आपने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आपने जो किया वह इसका बड़ा उदाहरण है।

यह पीढ़ी दबाव की स्थिति में घबराती नहीं है जो आपकी कई पारियों में दिखता है। आपका हेयरस्टाइल चाहे भी हो हर जीत और हार में आपका दिमाग शांत ही रहा जो कि युवाओं के लिए काफी जरूरी है। मैं यहां पर भारतीय सेना के साथ आपके खास रिश्ते के बारे में भी बात करना चाहूंगा। आप हमारे फौजी भाइयों के साथ हमेशा खुश दिखाई दिए और उनकी ओऱ आप रवैया शानदार रहा।

मुझे उम्मीद है कि साक्षी और जीवा को आपके साथ और ज्याजा समय बिताने का मौका मिलेगा। मैं उन्हें भी अपनी ओर से शुभकामनाएं जेता हूं क्योकि उनके त्याग और समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं होता। हमारे युवा आपसे सीख सकते हैं कि कैसे निजी जीवन और प्रोफेशनल जीवन को किस तरह बैलेंस किया जाता है।मझे आपकी वह तस्वीर आज भी याद है जब पूरी टीम जीत का जश्न मना रही थी और आप अपनी बेटी के साथ खेल रहे थे। आपके नए सफर के लिए बधाई औऱ शुभकामनाएं।

नरेंद्र मोदी

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टि्वटर पर इसके लिए धन्यवाद कहा है। धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। शुक्रिया PM नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए।'

मोदी ने इससे पहले लिखा था कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका