न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में की गई 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त, इसी सत्र से नियम होगा लागू

पंजाब सरकार द्वारा इसी सत्र से राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 1:41:15

इस राज्य में की गई 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त, इसी सत्र से नियम होगा लागू

शिक्षा विकास का महत्वपूर्ण जरिया हैं। हांलाकि कई लोग पैसों के अभाव के चलते अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा इसी सत्र से राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई हैं। सूबे के राज्यपाल द्वारा भी इस पर मुहर लगाई जा चुकी हैं। राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने सूबे के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य के शिक्षा के लिए बजट में 12488 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो कुल बजट का 8 फीसदी बनता है।

इस तरह वर्ष 2016-17 के बजट में इस मद में रखी गई राशि से यह 23 फीसदी ज्यादा रहा। वित्त मंत्री ने इसके साथ ही 4150 क्लासरूम, असुरक्षित स्कूली इमारतों की मरम्मत, सभी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदलने, डिजिटल एजुकेशन के लिए भी बजट में प्रावधान किए थे। राज्य सरकार के इस फैसले को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि राज्यपाल की ओर से प्रसन्नतापूर्वक राज्य के सभी बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में पहली से 10+2 कक्षा तक सभी विद्यार्थियों (लड़के और लड़कियां) को मुफ्त शिक्षा की सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

इस वजह से विद्यार्थियों से ली जा रही फीस, जो खजाने में जमा कराई जाती है, नहीं ली जाएगी। यह आदेश शैक्षिक सत्र 2020-21 से लागू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका