न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर युवती ने की युवक से सवा दो लाख रुपये की ठगी

युवती ने ऑनलाइन नौकरी तलाश कर रहे युवक से शारीरिक संबंध बनाने की बात कहीं और कई बार अकाउंट में पैसा डलवाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 8:49:38

चंडीगढ़ : शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर युवती ने की युवक से सवा दो लाख रुपये की ठगी

आपने कई ऐसे मामले देखें होंगे जहां शारीरिक संबंध के झांसे में आकर लड़के जाल में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला चंडीगढ़ में जहां एक युवती ने ऑनलाइन नौकरी तलाश कर रहे युवक से शारीरिक संबंध बनाने की बात कहीं और कई बार अकाउंट में पैसा डलवाए। ऐसा करते-करते युवती ने युवक से 2,13,575 रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में अब साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया हैं और जांच की जा रही हैं। साइबर सेल को दी शिकायत में 31 वर्षीय युवक ने बताया कि वह सेक्टर-20 मे रहता है। जनवरी 2020 को वह सोशल साइट पर ऑनलाइन नौकरी तलाश रहा था।

इस दौरान वेबसाइट के जरिए उसका संपर्क एक युवती से हुआ। इसके बाद उसने युवती को अपना व्हाटसएप नंबर भेज दिया। चैटिंग के दौरान युवती ने कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। जब युवक ने कमरे पर आने की बात कही तो वह तैयार हो गई। इसके बाद युवती ने उसे एक मेडिकल स्टोर का मोबाइल नंबर देकर कहा कि इस नंबर से संपर्क कर वह कुछ जरूरत का सामान खरीद ले। मेडिकल स्टोर के नंबर पर संपर्क कर उसने सामान का आर्डर दे दिया।

इसके बाद युवती ने उससे कहा कि वह उसके घर नहीं आ सकती। उसने सेक्टर-17 स्थित एक होटल में बुकिंग करवा ली है। इसके बाद मेडिकल स्टोर को दोबारा फोन कर उसने होटल का पता लिखवाया। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल से बोल रहा है और उसके नाम से पार्सल आया है। उसे मीटिंग और सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। युवक ने फीस जमा करने से इंकार कर युवती से संपर्क किया। इस पर युवती ने कहा कि अगर वह रुपये नहीं जमा कराएगा तो होटल में नहीं आएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसरैल नामक शख्स के बैंक खाते में 30,425 रुपये ऑनलाइन जमा करवा दिए। अगले दिन युवती का फिर फोन आया और उसने कहा कि मेडिकल स्टोर से खरीदा हुआ सामान एक दिन पुराना हो गया है। दोबारा उसी मेडिकल स्टोर से सामान खरीदकर एक बार फिर ऑनलाइन पैसा चुकता किया और होटल वाले ने एक दिन की बुकिंग की बात कहकर दोबारा फिर उतनी रकम जमा करवा ली। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस दौरान युवती के झांसे में आया युवक 2,13,575 लुटा चुका था।

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा

युवक ने युवती से नहीं मिलने की वजह पूछी तो उसने 4 जुलाई को एक बीएमडब्ल्यू कार की दुर्घटना की फोटो भेजी। जब फोटो को इंटरनेट पर खोज की गई तो युवक सन्न रह गया। दरअसल, सड़क हादसे की फोटो हैदराबाद की थी। इसके बाद युवक को ठगी के बारे में पता चला तो मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात