न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : विधवा के साथ किया गया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल की धमकी

एक घटना बस्ती जिले से सामने आई जहां एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर वायरल करने और उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी भी दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 7:47:53

उत्तरप्रदेश : विधवा के साथ किया गया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल की धमकी

उत्तरप्रदेश में लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना बस्ती जिले से सामने आई जहां एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर वायरल करने और उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी भी दी। एक आरोपी ने लखनऊ में महिला के साथ मंदिर में जबरन शादी कर ली और महिला पर दिवंगत पति की संपत्ति बेचकर 15 लाख रुपये दने का दबाव बनाने लगा।

लखनऊ में एक शिक्षक ने भी महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन अन्य पर रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। बस्ती के रुधौली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के तीन बच्चे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि 31 दिसंबर 2018 को वह बाजार जा रही थी। रास्ते में संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के बलही गांव निवासी सुनील सिंह, उनके भाई आलोक सिंह व दो अन्य ने उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठा लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों उसे बलही गांव ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। महिला के अनुसार चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। महिला ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

मंदिर में रचाई थी शादी

महिला का कहना है कि आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया। एक जनवरी 2019 को सुनील के घर वाले वहां आ गए तो उसने सुनील के माता-पिता को सारी बात बताई।

उनके कहने पर सुनील उसे लेकर लखनऊ चला गया। वहां उसने उसे पत्नी बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रखा। आठ फरवरी को सुनील सिंह ने मंदिर में उससे शादी कर ली। चार जून को सुनील उसे अपने घर ले आया। यहां उसके माता-पिता व भाई उससे रुपये की मांग करने लगे।

उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पति की संपत्ति बेच कर उन्हें 15 लाख रुपये दे दे। एतराज करने पर उसके साथ मारपीट की गई। दूसरे दिन सुनील उसे दोबारा लखनऊ लेकर चला गया और उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगा। 13 जुलाई 2020 को सुनील ने उसे परवीन सिंह के विद्यालय ले गया। बीआर दुबे इंकलेव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के ऊपरी मंजिल पर ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया गया। एतराज करने पर मारपीट कर भगा दिया गया।

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सोमवार को बलही गांव निवासी सुनील सिंह, आलोक सिंह, माता-पिता, दो अज्ञात के अलावा बीआर दुबे इंकलेव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल लखनऊ के परवीन सिंह के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल