न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फर्जी कोविड रिपोर्ट का मामला, दिल्ली से आए चार युवकों को कुल्लू में किया गया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फर्जी कोविड रिपोर्ट का मामला सामने आया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 1:10:55

फर्जी कोविड रिपोर्ट का मामला, दिल्ली से आए चार युवकों को कुल्लू में किया गया गिरफ्तार

कोरोना के कहर से सभी वाकिफ हैं जिसके चलते राज्यों द्वारा भी अपने यहां कुछ नियमों की पालना करवाई जा रही हैं ताकि इस पर नियंत्रण पाया जा सकें। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फर्जी कोविड रिपोर्ट का मामला सामने आया हैं जिसमें दिल्ली से चार युवक मनाली को जा रहे थे और कुल्लू जिला पुलिस द्वारा उन्हें रोककर कोविड रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे गए। ये लोग मंडी-कटौला-बजौरा मार्ग से होकर आए थे। पुलिस ने कोविड रिपोर्ट की सत्यता जांची तो यह फर्जी पाई गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात ढाई बजे मंडी की तरफ से चार युवक सागर कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी दिल्ली-96, पंकज कुमार सरवन (21) पुत्र पूर्ण चंद सरवन निवासी दिल्ली, जय चंद (28) पुत्र रामसरन निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और रामविलास (20) पुत्र रघुनंदन निवासी दिल्ली-91 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इनसे कोरोना रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन उनकी ओर से दिखाई गई रिपोर्ट फर्जी पाई गई। बताया जा रहा है कि ये सभी मनाली जा रहे थे।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एहतियातन 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि फर्जी कोविड रिपोर्ट के साथ कुल्लू पहुंचने वाले चार लोगों को पुलिस ने रोपा बैरियर पर पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने नकली रिपोर्ट को असली बना दिया था। क्रॉस चेक करने पर इसका खुलासा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद