न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की दोनों किडनी फेल, रखे गए लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 5:44:54

 मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की दोनों किडनी फेल, रखे गए लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी किडनी फेल हो गई हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना से वो उबरने से पहले ही किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या उनके शरीर में पैदा हो गई थी। ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार नहीं आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। वहीं अब चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। भारत के लिए 1969 में टेस्ट डेब्यू करने वाले चेतन चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 31 की औसत से 2084 रन बनाए। सुनील गावस्कर के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर शानदार साझेदारियां की। दोनों ने मिलकर बतौर ओपनर 3 हजार रन जोड़े। वहीं 7 वनडे में वो केवल 157 रन बना सके। राजनीति के मैदान पर कदम रखने से पहले वो डीडीसीएक के 13 साल उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद राजनीति में कदम रखने के बाद वो दो बार लोकसभा सांसद भी चुने गए। वर्तमान में उनके पास उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल खेल के अलावा सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल