न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन, पढ़े उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 10:02:28

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन, पढ़े उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 89 वर्ष के थे। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 10 अगस्त को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए वन सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।

निजी अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार रात में बताया था कि उनकी डायलिसिस की जा रही थी। ऐसे मामलों में कई बार हृदय काम करना बंद कर देता है। चटर्जी को रविवार सुबह दिल का हल्का दौरा पड़ा था लेकिन बाद में वह उससे उबर गए थे। वह आईसीसीयू में थे और उपचार का उन पर असर हो रहा था।

यूपीए के पहले कार्यकाल में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर वाम दलों और कांग्रेस के बीच पैदा हुए टकराव में लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सरकार का पक्ष लिया और इस कारण उनको माकपा से निष्कासित कर दिया था। उनकी पार्टी के यूपीए-1 सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इनकार के बाद 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था।

लंबे समय तक माकपा से जुड़े रहे वरिष्ठ वाम नेता चटर्जी गुर्दे संबंधी समस्या से पीड़ित थे और उन्हें गत मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को मस्तिष्काघात हुआ था। अस्पताल के अधिकारी ने कहा था कि पिछले 40 दिनों से चटर्जी का उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने कहा कि यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्हें लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी में हमेशा याद रखा जाएगा।

सोमनाथ चटर्जी से जुड़ी बातें

– पश्चिम बंगाल के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को हुआ था। उनके पिता बंगाली ब्राह्मण एनसी चटर्जी थे। मां का नाम वीणापाणि देवी था। उन्होंने अपनी पढ़ाई तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता) और ब्रिटेन में की थी। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज में भी पढ़ाई की।

– पूर्व लोकसभा स्पीकर ने ब्रिटेन में लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट में वकालत की और उसके बाद राजनीति में कदम रखा।

– वे वर्ष 1968 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बन गए। यहां से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद चटर्जी ने पहली बार 1971 में लोकसभा चुनाव जीते। साल 2004 में 14वीं लोकसभा में वे दसवीं बार जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने गए।

– 4 जून 2004 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के गठन के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे सदन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। सोमनाथ चटर्जी लोकसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत