न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा की कोरोना से मौत

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना की वजह से निधन हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 9:56:41

हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा की कोरोना से मौत

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। संतोष शैलजा कोरोना संक्रमित होने के बाद कांगड़ा (Kangra) के टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। उन्हें चार दिन पहले कोरोना हो गया था। डॉ। राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मंगलवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। वह 75 साल की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी संतोष शैलजा ने मंगलवार सुबह चार बजे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंतिम सांस ली। पालमपुर में कोविड-19 नियमों के तहत अंतेयष्टि की जाएगी।

शुक्रवार को शांता कुमार का परिवार भी कोरोना संक्रमित हुआ था। इसके बाद पीएम मोदी ने रविवार सुबह शांता कुमार का फोन पर हाल जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैसे ही पता चला कि वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार कोरोना पॉजिटि‍व पाए गए हैं, उन्‍होंने फोन कर उनका हाल जाना। वहीं, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शांता कुमार से बात कर उनका हालचाल पूछा। पूर्व सीएम की पत्नी संतोष शैलजा की पहचान एक लेखिका और अध्‍यापिका के तौर पर भी थी।

बता दें कि कांगड़ा में अब तक 7624 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 184 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

लिखा था भावुक संदेश

अस्‍पताल से ही शांता कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक संदेश लिखा था, 'मेरा पूरा परिवार कोरोना संकट के मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। मैं ही क्यों आज पूरा विश्व इस अभूतपूर्व त्रासदी से जूझ रहा है। विश्व इतिहास का यह पहला संकट पता नहीं कब टलेगा।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी धर्मपत्नी तीन दिन से कोरोना पीड़ित हैं और टांडा अस्पताल में है आज मैं भी यहीं उसके पास आ गया। तीन दिन के बाद मुझे देखकर वह मुस्कुराई सजल नेत्रों से हमने एक दूसरे को देखा। उसका उपचार चल रहा है। कई उपकरण उसकी सेवा में हैं। लगभग एक घंटा उसके पास बैठा। हम दोनों एक दूसरे को देखते रहे, अधिक कह ना सके, लेकिन बिना कहे भी ना जाने कितना कुछ कहते और सुनते रहे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद