न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : कोरोना संक्रमित हुए खिलाडियों की वापसी बहुत मुश्किल, करना होगा इस टेस्ट का सामना

कोरोना को हराने के बाद खिलाडियों को दिल संबंधी कई टेस्ट से गुजरना पड़ेगा और उसमें पास होना पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 9:25:51

IPL 2020 : कोरोना संक्रमित हुए खिलाडियों की वापसी बहुत मुश्किल, करना होगा इस टेस्ट का सामना

बेहद चर्चित लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का आयोजन जल्द ही होने वाला हैं और सभी टीम प्रैक्टिस में जुट गई है। हांलाकि कोरोना संक्रमित हुए CSK के दोनों खिलाड़ी अभी एकांतवास में हैं और उनका खेल में वापस आना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि कोरोना को हराने के बाद खिलाडियों को दिल संबंधी कई टेस्ट से गुजरना पड़ेगा और उसमें पास होना पड़ेगा। क्रिकेटरों के लिए कोविड-19 में फंसने के बाद टूर्नामेंट में मैदान पर वापसी चुनौतीपूर्ण होगी।

टेस्ट में ईसीजी, ईकोकार्डियोग्राफी के अलावा कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट और कार्डियक एमआरआई शामिल हैं, इनके जरिए देखा जाएगा कि कोरोना ने कहीं क्रिकेटर के दिल को नुकसान तो नहीं पहुंचाया है। कोरोना के बाद क्रिकेटर मैदान पर गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और रनिंग का भार उठाने में सक्षम है या नहीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मीडियम पेसर दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ की इसी प्रक्रिया से गुजरने के बाद मैदान पर वापसी होगी।

दोनों क्रिकेटरों को एकांतवास में गए 11 दिन हो चुके हैं, इनके अलावा सीएसके के 11 अन्य सदस्य भी एकांतवास में हैं। इन सभी का एकांतवास के 10वें, 13वें और 14वें दिन कोविड टेस्ट होगा। सभी का एक टेस्ट हो चुका है। तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें जैव सुरक्षा वातावरण (बायो बबल) में घुसने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई और एशियाई क्रिकेट काउंसिल से जुड़े रहे स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी या क्रिकेटर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले कुछ दिन उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह देखना जरूरी है कि कोविड से उबरने वाला क्रिकेटर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का पूरा भार उठाने में सक्षम है या नहीं। उस परिस्थति में यह और भी महत्वपूर्ण है जब कोई खिलाड़ी या क्रिकेटर कोविड के नहीं दिखने वाले लक्षणों के लिए पॉजिटिव पाया जाता है। इसी को ध्यान में रख बोर्ड कई तरह के टेस्ट करा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान

20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक

हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा

जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर

घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत

बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल