न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन से भारत आई पहली एयर इंडिया फ्लाइट, दिल्‍ली सरकार का आदेश - एयरपोर्ट पर होगा RT-PCR टेस्‍ट

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने- जाने वाली फ्लाइट्स पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 4:30:56

ब्रिटेन से भारत आई पहली एयर इंडिया फ्लाइट, दिल्‍ली सरकार का आदेश - एयरपोर्ट पर होगा RT-PCR टेस्‍ट

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने- जाने वाली फ्लाइट्स पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। पाबंदी हटाने के बाद आज शुक्रवार को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ब्रिटेन से दिल्ली पहुंची भारत में इस फ्लाइट को लेकर चितांए बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 256 यात्री यूके से भारत लौट हैं। सरकार का कहना है कि अभी ब्रिटेन से दिल्ली के लिए सिर्फ 30 उड़ानें ही संचालित होंगी। सिर्फ एक हफ्ते तक यह संचालन होगा। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला 23 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि आज यूके से भारत आने वाली फ्लाइट्स से पाबंदी हटाई गई है। जबकि 6 जनवरी को भारत से यूके जाने वाली फ्लाइट्स पर से पाबंदी हटा दी गई थी।

यात्रियों को देना होगा खर्च

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूके से दिल्ली आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्‍ट होगा। यह टेस्‍ट भी आरटीपीसीआर होगा। साथ ही इस टेस्‍ट में आने वाले खर्च का भुगतान भी यात्रियों को ही करना होगा। दिल्‍ली सरकार ने आगे कहा है कि आरटीपीसीआर टेस्‍ट में जो भी यात्री कोविड पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्‍हें एक अलग इंस्‍टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा वहीं जो यात्री नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्‍हें अनिवार्य रूप से सात दिन के लिए इंस्‍टीट्यूशनल क्‍वारंटीन किया जाएगा। या फिर उन लोगों को 7 दिन के लिए होम क्‍वारंटीन किया जाएगा। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्‍ली के लोगों को यूके में पाए गए वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को ध्यान में रखते हुए 23 दिसंबर को ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइटों पर पाबंदी लगा दी थी। ये पाबंदी 31 दिसंबर तक थी, लेकिन सरकार ने इसे फिर से बढ़ाकर 7 जनवरी तक कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन से फैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन से भारत भी अछूता नहीं रहा है। यहां पर नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्या 82 तक पहुंच गई है। कोरोना के नए स्ट्रेन से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका