न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : युवती को अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी, अगवा कर किया था सामूहिक दुष्कर्म

एक 18 वर्षीय युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अर्द्धनग्न हालत में गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Sep 2020 4:46:02

उत्तरप्रदेश : युवती को अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी, अगवा कर किया था सामूहिक दुष्कर्म

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पुलिस और प्रशासन की विफलता को दर्शाते हैं। कई मामले तो ऐसे सामने आते हैं जिन्हें सुनकर ही शर्म और गुस्सा आने लगता हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके में जहां एक 18 वर्षीय युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अर्द्धनग्न हालत में गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया। युवती ने पुलिस को दिए बयान में पांच युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी है। मामले की जानकारी श्यामदेरवा पुलिस को देने के साथ ही गुलरिहा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आठ बजे के आसपास दो बाइक से आए युवक, युवती को भटहट कस्बे में स्थित निजी अस्पताल के सामने छोड़कर फरार हो गए। युवती अर्द्धनग्न हालत में थी। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नया कपड़ा खरीद कर युवती को दिया, इसके बाद उसे उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की देर शाम वह घर से निकली थी। गांव थोड़ी दूरी पर पांच युवक मिले और उसे झांसे में लेकर अपने साथ लेकर चले गए। बाद में बाइक से उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद शराब के नशे में वे रात भर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। सुबह उसकी हालत खराब होने और काफी अधिक रक्त स्राव शुरू होने पर युवक उसे भटहट कस्बे में छोड़कर फरार हो गए।

गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने कहा कि फिलहाल अभी यह नहीं स्पष्ट है कि युवती के साथ दुष्कर्म कहां हुआ है। युवती की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। घटना की छानबीन की जा रही है। इसमें पनियरा पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें