न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर : दो युवतियों समेत पांच लोग आईपीएल में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कारवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 11:25:23

इंदौर : दो युवतियों समेत पांच लोग आईपीएल में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कारवाई

आईपीएल की शुरुआत से ही पुलिस सट्टेबाजी को लेकर सतर्क है और कई जगह दबिश दी जा रही हैं। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के इंदौर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर लसूड़िया क्षेत्र के एक रहवासी अपार्टमेंट के फ्लैट पर गुरुवार रात दबिश दी गई। इस दौरान इन सभी को सट्टेबाजी करते पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ रघुवंशी, जितेन्द्र रघुवंशी, रवि नरवरिया, गौरा साकेत और प्रेरणा उप्पल के रूप में हुई है।

इंदौर में सट्टेबाजी में पहली बार युवतियां पाई गई एएसपी ने बताया कि शहर लिए यह पहला मामला है, जब आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी से जुड़े गिरोह में दो युवतियां भी संलिप्त पाई गई हैं। पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुना, शिवपुरी और जबलपुर जिलों के रहने वाले हैं। वे इंदौर में किराये के फ्लैट में सट्टेबाजी का धंधा चलाते थे। पुलिस ने उन्हें आईपीएल मैचों पर सट्टा बुक करते हुए पकड़ा।

गिरोह पिछले तीन वर्षों से अपराध में शामिल

एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा के सट्टे का हिसाब-किताब और 9,500 रुपये की नकदी मिली है। उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और शराब की कुछ बोतलें भी जब्त की गई हैं। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी