न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पशु बांधने के विवाद पर चली गोलियां, 12 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

करनाल में पशु बांधने के विवाद पर गोलियां चल गई जिसमें एक 12 साल का बच्चा गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 6:49:48

हरियाणा : पशु बांधने के विवाद पर चली गोलियां, 12 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

कई बार देखने को मिलता हैं दो पक्षों की पुरानी रंजिश किसी भी आम बात पर उग्र हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला करनाल में जहां पशु बांधने के विवाद पर गोलियां चल गई जिसमें एक 12 साल का बच्चा गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। करनाल के गुल्लरपुर रोड़ पर बुधवार को पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामफल व डीएसपी असध रमेश चंद मौके पर पहुंचे।

पुलिस अनुसार सुबह करीब 11 बजे राजेश निवासी निसिंग थाने में शिकायत देने आया था कि वह गुल्लरपुर रोड़ गोदाम का निर्माण करवा रहा है लेकिन प्रेम निवासी गुल्लरपुर रोड़ निसिंग उसके रेत पर अपने पशु बांध रहा है। जिसके बाद दो कर्मचारी राजेश के साथ भेज दिए गए, तभी घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मचारी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसकी सूचना तुरंत थाना में दी गई तो थाना प्रभारी रामफल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल से प्रेम व रमेश को रायफल व रिवॉल्वर समेत काबू कर लिया गया। दोनों ने रायफल व रिवॉल्वर से करीब 10 फायर किए गए थे। जिस दौरान राजेश पक्ष के एक 12 साल के बच्चे की जांघ में गोली लग गई, जिसको गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच करीब 12 खाली खोल समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए।

लोगों से मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते यह बड़ी घटना घटित हुई। दोनों पक्षों में मंदिर में प्रधान बनने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें सबसे पहला प्रधान प्रेम को चुना गया था। जिस कारण दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी व पुलिस अनुसार 2016 में किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमा भी दर्ज है। इस घटना को शहरवासी पुरानी रंजिश से जोड़ कर देख रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजेश गुल्लरपुर रोड़ पर प्रेम के घर के सामने दुकान/गोदाम का निर्माण करवा रहा है। साथ में किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट है, जिसमें प्रेम पेड़ से अपने पशु बांधता है। घटना वाले दिन राजेश ने वह पेड़ कटवा दिया गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो बाद में इतनी बढ़ गई कि बात गोली चलने तक पहुंच गई। जिसमें राजेश पक्ष के एक बच्चे को जांघ में गोली व एक अन्य को चोट आई है।

इस बारे में थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच दो लोगों को हथियार समेत काबू कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के बयान होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत