न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे देखते ही डर से दो कदम पीछे हो जाते हैं भाजपा सांसद, कहीं मैं उन्हें गले ना लगा लूं : राहुल गांधी

भगवा पार्टी के सांसद उन्हें देखते हीं दो कदम पीछे हो जाते हैं कि कहीं वह उन्हें भी गले ना लगा लें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 8:20:22

मुझे देखते ही डर से दो कदम पीछे हो जाते हैं भाजपा सांसद, कहीं मैं उन्हें गले ना लगा लूं : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में अपने गले मिलने को लेकर भाजपा पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब भगवा पार्टी के सांसद उन्हें देखते हीं दो कदम पीछे हो जाते हैं कि कहीं वह उन्हें भी गले ना लगा लें। उन्होंने यह बात पिछले शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने के वाकये के बाद भाजपा द्वारा खुद की जा रही आलोचना के संदर्भ में कही।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण के बाद प्रधानमंत्री से गले मिलने को लेकर भाजपा के नेता राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि राहुल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ उनके मतभेद हैं और वह उनसे लड़ सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उनसे नफरत करें।

एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी विचारधारा सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से अलग है और वह उनसे संघर्ष करते रहेंगे लेकिन वह उनसे नफरत नहीं कर सकते हैं। इस बात को समझना बहुत ही अहम है। राहुल गाँधी ने कहा 'आप पूरी शक्ति के साथ किसी से लड़ सकते हैं लेकिन नफरत करने की बात आप पर निर्भर करती है। मेरे ख्याल से इसे समझना बहुत जरूरी है। आडवाणी (लालकृष्ण आडवाणी) से मेरे विचार अलग हो सकते हैं, देश को लेकर उनकी और मेरी राय बिल्कुल जुदा हो सकती है। मैं हर कदम पर उनसे लड़ सकता हूं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि मैं उनसे नफरत करूं।' इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए। उधर, राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी को गले लगाने का आइडिया करीब तीन-चार महीने पहले राहुल गांधी को आया, जब वह पीएम मोदी को गांधी परिवार, मां सोनिया गांधी की आलोचना करते सुने थे। यही वजह है कि पीएम मोदी के इस क्रोध, आलोचना और घृणा को काउंटर करने के लिए राहुल ने यह तरीका अपनाया। राहुल गांधी ने सोचा कि सार्वजनिक तौर पर प्यार का प्रदर्शन करना ही पीएम का बेहतर काउंटर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत