न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पडोसी को देनी पड़ी पिता-पुत्र की चिता को आग, जानें पूरा माजरा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में अनोखा मामला सामने आया हैं जहां एक पडोसी ने पिता-पुत्र की चिता को आग दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 6:46:58

उत्तर प्रदेश : पडोसी को देनी पड़ी पिता-पुत्र की चिता को आग, जानें पूरा माजरा

जब भी कभी किसी की मौत होती हैं तो उसके घर वाले या परिजन उसकी चिता को आग देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में अनोखा मामला सामने आया हैं जहां एक पडोसी ने पिता-पुत्र की चिता को आग दिया। दरअसल, पिता-पुत्र भरवलिया टोला रानीबाग के रहने वाले थे और दोनों के बीच शराब पीने की बात पर विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होनें जहरीला पदार्थ खा लिया और दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को मुक्तिधाम राजघाट ले जाया गया जहां दोनों के शव को एक ही चिता पर रखा गया और पड़ोसी फूलचंद निषाद ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जानकारी के मुताबिक, भरवलिया टोला रानीबाग निवासी राम हरख निषाद मजदूरी कर जीवन यापन करता था। मंगलवार दोपहर को बेटे ने शराब पीने से मना किया तो उसने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख उसके 14 वर्षीय इकलौते बेटे रवि को लगा कि उसके पिता की मौत हो गई है। जिससे उसे पछतावा होने लगा और उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों को इलाज के लिए पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां दोनों की ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिला। परिवार में किसी अन्य पुरूष के न होने के कारण पड़ोसी फूलचंद ने बाप-बेटे को मुखाग्नि दी।

इस संबंध में आजाद नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। राम हरख की पत्नी सुनीता और उसकी बेटी रूबी दोनों लोगों के घरों में चौका बर्तन करती हैं। दोनों की मौत के संबंध में किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। दोनों को मुखाग्नि पड़ोसी द्वारा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल