न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : पिता ने ही कर डाली गोली मारकर बेटे की हत्या, करता था गलत संगत का विरोध

घटना थाना चोहला साहिब के गांव किडिया रविवार रात की हैं। वारदात के बाद से ही आरोपी पिता फरार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 8:54:52

पंजाब : पिता ने ही कर डाली गोली मारकर बेटे की हत्या, करता था गलत संगत का विरोध

पंजाब के तरनतारन जिले में एक ऐसी वारदात देखने को मिली जिसपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल हैं क्योंकि यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर डाली। घटना थाना चोहला साहिब के गांव किडिया रविवार रात की हैं। वारदात के बाद से ही आरोपी पिता फरार हैं। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे की गलत संगत का विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव किडिया निवासी राजविंदर कौर ने बताया उसके पति राजदीप सिंह (30) का अपने पिता सुबेग सिंह से रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विवाद हुआ। बात बढ़ने पर सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और अपने पुत्र राजदीप पर एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। चार गोलियां राजदीप के आसपास से निकल गईं। एक गोली राजदीप के सिर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिवार के लोग घायल राजदीप को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि गांव वालों से जानकारी मिली है कि राजदीप सिंह की संगत गलत लोगों के साथ हो गई थी। खेती कर घर चलाने वाला पिता सुबेग सिंह उसकी गलत संगत का विरोध करता था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर पिता सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पुत्र राजदीप सिंह की हत्या कर दी। राजदीप की पत्नी राजविंदर कौर की शिकायत पर उसके ससुर सुबेग सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। बेटे की हत्या के आरोपी सुबेग सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप