न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : बेरहम बाप ने की दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत, गला दबाकर कर डाली हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया जहां एक बाप की हैवानियत का नजारा देखने को मिला और उसने दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 8:11:15

गोरखपुर : बेरहम बाप ने की दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत, गला दबाकर कर डाली हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया जहां एक बाप की हैवानियत का नजारा देखने को मिला और उसने दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर हत्या कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बाप एक एक भट्ठे पर काम करता था।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला टोला पीरु शहीद निवासी बिजई ने अपनी पुत्री इंदू की शादी कुछ वर्ष पुर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के महतबरवा जंगली टोला निवासी रमेश के साथ किया था। रमेश शुरू से ही शराब पीने का आदी रहा है। वह हमेशा अपने पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है। जिसकी वजह से बिजई अपनी बेटी व उसके बच्चों को अपने साथ रखकर बैजनाथपुर स्थित स्टार मार्का ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने (बनाने) का कार्य करने लगे।

आरोपी रमेश रविवार को अपनी बेटी काजल की तबियत खराब होने पर इलाज कराने के लिए ले गया। साथ में बेटे प्रिंस (5) व बेटी श्रेया (2) को भी ले गया। तीनों बच्चों को साथ लेकर सोमवार की सुबह तक लापता रहा। सुबह पांच बजे मृत बच्ची को गोद में लिए रमेश जब ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान भट्ठे के मालिक गंगा ठकुराई ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

वहीं बेटी काजल ने बताया कि मेरे पिता नशे में धुत होकर हम सबको इधर- उधर घुमाते रहे, रात हो पर एक बड़ी बाग में हम सबके साथ सो गए। आधी रात होने पर मेरा दुपट्टा लेकर बहन श्रेया का गला कसकर उसकी हत्या कर दिए। काजल ने बताया कि मेरे पिता नशे में अक्सर कहा करते थे कि श्रेया मेरी नाजायज औलाद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल