न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस ने किया खुलासा : पिता ही निकला अपनी बेटी का कातिल, गलत आरोप में तीन युवकों को फंसाया था

खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस वारदात का असली आरोपी पिता ही था जिसने अपनी बेटी की हत्या कर दी और गलत आरोप में तीन युवकों को फंसाने की कोशिश की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 6:57:03

पुलिस ने किया खुलासा : पिता ही निकला अपनी बेटी का कातिल, गलत आरोप में तीन युवकों को फंसाया था

बीते दिनों उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में 23 अक्टूबर की रात छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर युवती की हत्या की बात सामने आई थी जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस वारदात का असली आरोपी पिता ही था जिसने अपनी बेटी की हत्या कर दी और गलत आरोप में तीन युवकों को फंसाने की कोशिश की थी। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इस कारण गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

23 अक्टूबर की रात को थाना रसूलपुर के मोहल्ला प्रेम नगर डाकबंगला में अजय चक की 16 वर्षीय पुत्री ईशू चक की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पिता ने पड़ोसी सोपाली यादव, गौरव चक और लालपुर निवासी मनीष यादव एवं तीन अज्ञात पर घर में घुस कर ईशू की हत्या करने का आरोप लगाया था।

news,latest news,news in hindi,crime news,firozabad,uttar pradesh,murder incident

सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए आईजी ए, सतीश गणेश ने बताया कि घटना की जांच की तो ईशू के मां, पिता और दादा के बयानों में काफी विरोधाभास मिला। जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया उनकी मोबाइल की लोकेशन घटना वाली रात अलग-अलग मिली।

अजय के छोटे भाई विजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि ईशू की हत्या अजय ने ही की है। सोमवार की सुबह सर बिलाल स्कूल के पास प्रेमनगर स्थित कैंटीन के पास से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय चक से पूछताछ तो अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इसके बारे में बेटी से पूछा तो उसने मना कर दिया। बौखलाकर उसने 315 बोर के तमंचे से बेटी के दाएं तरफ सिर में सटा कर गोली मार दी।

परिवार के सभी सदस्यों को धमकी दी कि यदि किसी ने सच बोला तो उसका भी यही हाल किया जाएगा। बाद में ड्रामा करते हुए गली में फायर किया और तमंचा घर में ही छिपा दिया। तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप