Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक से फास्टैग लेना हो तो ये डॉक्यूमेंट लेकर जाएं, कितनी होगी इसकी वैलिडिटी? जानिए सब कुछ

फास्टैग क्या है, कैसे काम करेगा और बैंक से फास्टैग लेना हो तो किन डॉक्यूमेंट की जरुरुत पड़ेगी इस बात की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 8:35:48

बैंक से फास्टैग लेना हो तो ये डॉक्यूमेंट लेकर जाएं, कितनी होगी इसकी वैलिडिटी? जानिए सब कुछ

आज से सभी चार पहिया गाड़ियों को टोल चुकाने के लिए फास्टैग लगवाना जरूरी होगा। यानी आज से अगर आपके वाहन में फास्टैग (FASTag) नहीं लगा होगा तो आपको टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा। नागपुर हवाई अड्डे पर FASTag के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से कहा कि सरकार ने फास्टैग पंजीकरण की तारीख सीमा को दो-तीन बार बढ़ा दिया है, और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को तुरंत FASTag खरीदना चाहिए। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं। FASTags को 2016 में पेश किया गया था। इसके वाहन पर अनिवार्य करने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा। फास्टैग क्या है, कैसे काम करेगा और बैंक से फास्टैग लेना हो तो किन डॉक्यूमेंट की जरुरुत पड़ेगी इस बात की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे है...
देश के किसी भी टोल प्लाजा से आप फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक, ICICI Bank, HDFC Bank, SBI, KOTAK Bank की ब्रांच से भी आप इसे खरीद सकते हैं। PAYTM, अमेजन, GOOGLE PAY जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी आप इसे खरीद सकते हैं। इनमें से ज्यादातर डिस्काउंट समेत अलग-अलग तरह से ऑफर भी दे रहे हैं। फास्टैग खरीदते समय आपके पास ID प्रूफ और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।

बैंक से फास्टैग लेने पर इन डॉक्यूमेंटस का होना जरुरी

बैंक से फास्टैग लेने के लिए आपको KYC डॉक्यूमेंट, गाड़ी की RC, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, एड्रेस और ID प्रूफ की जरूरत होगी। आप चाहें तो अपना लाइसेंस, ID और एड्रेस प्रूफ के रूप में जमा कर सकते हैं। अगर आप अपने बैंक से फास्टैग लेते हैं, यानी जिस बैंक में आपका अकाउंट है तो वहां आपको सिर्फ RC ले जाने की जरूरत होगी।
फास्टैग कितने का मिलेगा और कितने समय के लिए वैलिड होगा?

फास्टैग की कीमत दो चीजों पर निर्भर करती है। पहला आपकी गाड़ी कौन सी है और दूसरा आप इसे कहां से खरीद रहे हैं। बैंकों के ऑफर के हिसाब से भी इसकी कीमत में कुछ अंतर मिलेगा। आप जिस बैंक से फास्टैग लेते हैं, वो इश्यू फी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में कितना पैसा चार्ज करता है, उससे भी इसकी कीमत में अंतर आता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसकी वन टाइम फीस (One Time Fees) 200 रुपए है। रि-ईश्यू (Re-Issue) करने की फीस 100 रुपए और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट 200 रुपए है। एक बार खरीदा गया फास्टैग स्टिकर पांच साल के लिए वैलिड होगा। SBI जैसे बैंक अनलिमिटेड वैलिडिटी (Unlimited Validity) का फास्टैग ऑफर कर रहे हैं। जैसे- अगर आप पेटीएम (PAYTM) से कार के लिए फास्टैग खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 500 रुपए खर्च करने होंगे।

आपको बता दे, फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है। जो एक स्टिकर के रूप में होता है। ये आपको अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगाना होगा। ये फास्टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी से काम करता है। हर फास्टैग संबंधित गाड़ी के रजिस्ट्रेशन डिटेल के साथ जुड़ा होता है। इसे लगाने के बाद आपको टोल प्लाजा पर रुककर टोल फीस के पैसे कैश के रूप में नहीं देने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका