न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से FASTag के बिना टोल प्लाजा पर नहीं होगा पेमेंट, नहीं लगाने पर देना होगा जुर्माना

भारत में आज सोमवार 15 फरवरी से सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। यानी आज से अगर आपके वाहन में फास्टैग (FASTag) नहीं लगा होगा तो आपको टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 8:12:34

आज से FASTag के बिना टोल प्लाजा पर नहीं होगा पेमेंट, नहीं लगाने पर देना होगा जुर्माना

भारत में आज सोमवार 15 फरवरी से सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। यानी आज से अगर आपके वाहन में फास्टैग (FASTag) नहीं लगा होगा तो आपको टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं। FASTags को 2016 में पेश किया गया था। इसके वाहन पर अनिवार्य करने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा। बता दें कि यह नई व्यवस्था टू-व्हीलर्स के लिए नहीं है। हाल ही में फास्टैग को रिचार्ज कराने में आ रही दिक्कतों को भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दूर कर लिया है। अगर किसी वाहन का फास्टैग एकाउंट रिचार्ज नहीं है तो वाहन चालक टोल पर इसे रिचार्ज करा पाएंगे। रिचार्ज तीन मिनट में होने की बात NHAI तैयारी कर रहा है। ऐसे में आपने अगर अभी तक अपनी कार में फास्टैग नहीं लगाया है तो यह काम जल्द से जल्द करवा लें। बताते चलें कि, FASTag को सड़कों पर चलने वाले करीब 90% लोग खरीद चुके हैं, ऐसे में केवल 10% लोग ही बचे हैं। वहीं आज से वाहन पर फास्टैग नहीं होने पर अब आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ सकता है।

नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा

नागपुर हवाई अड्डे पर FASTag के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से कहा कि सरकार ने फास्टैग पंजीकरण की तारीख सीमा को दो-तीन बार बढ़ा दिया है, और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को तुरंत FASTag खरीदना चाहिए।

क्या है FASTag?

फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है। फास्टैग रिचार्ज होने वाला प्रीपेड टैग है जो आपको अपनी गाड़ी के विंडशील्ड पर अंदर की तरफ से लगाना पड़ता है। टोल प्लाजा पर ली जानें वाली राशि को FASTag से जुड़े खाते से सीधे काटा जाता है।

कहां से खरीदें :

FASTag टोल प्लाजा पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आप बैंक, पेटीएम Amazon।in, HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Kotak bank, Axis Bank साथ-साथ Paytm Payments Bank से भी खरीद सकते हैं। केंद्र सरकार ने वाहनों के लिए FASTag की समय सीमा 1 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दी है।

FASTag खरीदने की लागत क्या है?

FASTag खरीदने की लागत दो चीजों पर निर्भर करती है। सबसे पहले तो आप जिस वाहन के लिए इसे खरीद रहे हैं वह कार है या जीप-वैन, या फिर बस, ट्रक, कार्मशियल वाहन या फिर कंस्ट्रक्शन मशीन, इस पर निभर्र करता है। दूसरा, जिस बैंक से आप FASTag खरीद रहे हैं उसके जारी करने के संबंध में उनकी फीस और सिक्योरिटी डिपाॅजिट पाॅलिसी क्या होंगी? हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसकी वन टाइम फीस 200 रुपए है। रि-ईश्यू करने की फीस 100 रुपए और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट 200 रुपए है। एक बार खरीदा गया फास्टैग स्टिकर पांच साल के लिए वैलिड होगा। SBI जैसे बैंक अनलिमिटेड वैलिडिटी का फास्टैग ऑफर कर रहे हैं। जैसे- अगर आप पेटीएम से कार के लिए फास्टैग खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 500 रुपए खर्च करने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर