Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'जिन लोगों ने आमजन को बहका कर केंद्र में सत्ता हासिल की, अब वो देश बेच रहे हैं': राकेश टिकैत

सरकार आप बनाते रहो, चलाते रहो। सरकार किसी की भी हो, हम सरकार से किसानों के लिए पॉलिसी पर बात करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 9:27:18

'जिन लोगों ने आमजन को बहका कर केंद्र में सत्ता हासिल की, अब वो देश बेच रहे हैं': राकेश टिकैत

किसान आंदोलन का आज यानी सोमवार को 82वां दिन है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) किसान महापंचायतों में शिरकत कर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। रविवार को हरियाणा के करनाल में इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा, 'जिन लोगों ने आमजन को बहका कर केंद्र में सत्ता हासिल की, अब वो देश बेच रहे हैं। तमाम सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। देश का युवा बेरोजगार हो रहा है।' उन्होंने कहा कि यह कृषि कानून भी किसानों से उनकी खेती को छीनने के लिए लाया जा रहा है, लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देंगे। किसान अपने हक को लेकर बंद कमरों में नहीं, खेत में फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, 'अभी जवानों और किसानों ने कानून वापसी का नारा लगाया है। हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया। सरकार आप बनाते रहो, चलाते रहो। सरकार किसी की भी हो, हम सरकार से किसानों के लिए पॉलिसी पर बात करेंगे।'
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर सभी किसान एकजुट हैं। हमारा मंच और पंच वही है, जहां पहले थे। अब पूरे देश में आंदोलन को लेकर जाएंगे। अब जो बड़ी रैली होगी, उसमें 40 लाख ट्रैक्टरों का लक्ष्य तय करेंगे।

बीकेयू के प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन को लेकर सभी एकजुट हैं। अब राजस्थान, गुजरात, यूपी समेत पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब किसान ही देश के भविष्य का फैसला करेंगे। पूरे देश का विश्वास किसानों से जुड़ा है। संयुक्त मोर्चा पूरी तरह मजबूत है। इससे बौखलाए तत्व आंदोलन में धार्मिक रंग घोलकर एकता तोड़ना चाहते हैं लेकिन इससे सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत किसानों पर तंज कस रहे हैं, उन्हें किसान जिंदाबाद का नारा लगाना ही होगा। जब तक ऐसा नहीं होता, केंद्र सरकार को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका