न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के जींद में आज किसान महापंचायत, 50 हजार लोग होंगे शामिल

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बुधवार को जींद में कंडेला गांव पहुंच रहे हैं। वह यहां किसानों के लिए होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 9:31:05

हरियाणा के जींद में आज किसान महापंचायत, 50 हजार लोग होंगे शामिल

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसान लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसान संगठनों ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वे 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवेज को जाम करेंगे। भारतीय किसान मोर्चा (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। उधर, किसानों के रुख को देखते हुए पुलिस भी बैरिकेडिंग मजबूत करने में जुटी है। टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को पहले 4 फीट मोटी सीमेंट की दीवार बनाकर 4 लेयर में बैरिकेडिंग की गई, फिर सड़क खोदकर उसमें नुकीले सरिए लगा दिए गए। सड़क पर रोडरोलर भी खड़े किए गए हैं। वहीं हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आज किसान महापंचायत बुलाई गई है। इसमें 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। इस महापंचायत में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बुधवार को जींद में कंडेला गांव पहुंच रहे हैं। वह यहां किसानों के लिए होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

आंदोलन के समर्थन में जेजेपी नेता ने दिया इस्तीफा

उधर, हरियाणा के करनाल जिले में जेजेपी के नेता और जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोरैया ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में दिया है। उनका कहना है कि मैं अपना व्यक्तिगत फायदा नहीं देखना चाहता था बल्कि मैं किसानों के साथ मिलकर उनकी आवाज़ आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं आगे भी आंदोलन में लगातार जाता रहूंगा।

किसान आंदोलन के समर्थन में इससे पहले इनेलो नेता अभय चौटाला भी विधायक पद को त्याग चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों विधायक पद से स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा था। अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के पक्ष में ऐलान किया था कि 26 जनवरी तक अगर केंद्र सरकार ने कानून वापस नहीं लिए तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

40 लाख ट्रैक्टरों के साथ निकालेंगे रैली

दिल्ली में सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए किए गए भारी-भरकम सुरक्षा इंतजामों की खबरों के बीच किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को अक्टूबर तक का समय देने के लिए किसान तैयार हैं। अगर सरकार ने तब भी बात नहीं मानी तो देशव्यापी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालेंगे। भाकियू नेता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर