न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज गाजीपुर कूच करेंगे UP के किसान, हिंसा का प्रायश्चित करने के लिए किसान नेता आज रखेंगे उपवास

शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तलवार से हमला करने वाला 22 साल का युवक भी शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jan 2021 8:42:50

आज गाजीपुर कूच करेंगे UP के किसान, हिंसा का प्रायश्चित करने के लिए किसान नेता आज रखेंगे उपवास

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 66वां दिन है। पिछले 4 दिन में 2 बार हुई हिंसा के बाद आंदोलन अब नया मोड़ ले रहा है। शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तलवार से हमला करने वाला 22 साल का युवक भी शामिल है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही यहां सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सिंघु बॉर्डर के साथ ही अब गाजीपुर भी बड़ा पॉइंट बनता नजर आ रहा है, क्योंकि UP के हजारों किसान आज गाजीपुर की तरफ कूच करेंगे। यह फैसला मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुई महापंचायत में लिया गया, ताकि आंदोलन को मजबूत किया जा सके। उधर, किसान नेता आज 30 जनवरी को एक दिन का उपवास रखकर सद्भावना दिवस मनाएंगे। इसके जरिए वे 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा का प्रायश्चित करना चाहते हैं। इतना ही नहीं किसान नेताओं ने सभी देशवासियों से आज भूख हड़ताल में हिस्सा लेने की अपील की है। एक किसान नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है-भाजपा से तिरंगे के सम्मान को लेकर भाषण की आवश्यकता नहीं है, अधिकतर किसानों के बच्चे सीमाओं पर लड़ रहे हैं। वहीं योगेंद्र यादव ने कहा है, 'मोदी जी और योगी जी और अन्य सभी को ध्यान से सुनना चाहिए, किसान इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।'

राकेश टिकैत को मिल रहा राजनीतिक दल का समर्थन

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को अब राजनीतिक दल खुलकर समर्थन देने लगे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव अभय चौटाला आज टिकैत से मिलेंगे। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी और दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गाजीपुर पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी टिकैत से कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। अखिलेश यादव ने कहा है-'भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह से प्रताड़ित किया है, उसे पूरा देश देख रहा है'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, 'सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्‍या का समाधार करना चाहिए। कृषि कानूनों को रद्द करके ही इस समस्‍या का साधान किया जा सकता है।'

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने भी किसानों का समर्थन किया है। पाटिल ने कहा-कोई भी 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को सही नहीं ठहरा रहा है लेकिन किसानों की मांगों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

17 जिलों में इंटरनेट बंद

सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार शाम 17 जिलों में इंटरनेट सर्विसेज पर रोक लगा दी थी। हरियाणा सरकार ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं शनिवार शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट सर्विस पहले से ही बंद हैं। किसान नेताओं ने इसे लेकर प्रदर्शन की जगहों पर इंटरनेट व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब