न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की गोलमोल, किसानों का सख्त बोल - पूरे देश में तेज होगा आंदोलन

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच 6 दौर की बातचीत और सरकार के प्रस्ताव भेजने पर भी कोई रास्ता नहीं निकल सका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 7:48:36

सरकार की गोलमोल, किसानों का सख्त बोल - पूरे देश में तेज होगा आंदोलन

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच 6 दौर की बातचीत और सरकार के प्रस्ताव भेजने पर भी कोई रास्ता नहीं निकल सका है। किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को सिरे से खारिज कर दिया। किसान नेताओं ने इसके साथ ही ऐलान भी कर दिया है कि कृषि कानूनों के रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने आंदोलन तेज करने की रुपरेखा भी तय की है। किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्ताव गोल-मोल है। सरकार भलाई की बात कह रही है, लेकिन ये कैसे करेगी, स्पष्ट नहीं है। इसके बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री के घर पहुंचे। दोनों के बीच किसानों के फैसले को लेकर मीटिंग चल रही है। बता दें कि सरकार ने आज सुबह किसानों को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें MSP को लेकर गारंटी की बात की गई थी। उम्मीद थी कि बात बन जाएगी, लेकिन किसानों ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। सरकार की ओर से मिले प्रस्ताव के बाद किसान नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग की। बैठक के बाद किसानों ने औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी बात कही, जिसमें आगे का प्लान बताया गया।

किसानों ये अहम ऐलान किए...

- किसान 12 दिसंबर को देशभर में टोल प्लाजा फ्री कर देंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे को बंद किया जाएगा
- देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में 14 दिसंबर को धरना दिया जाएगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसान इसमें शामिल होंगे। जो शामिल नहीं हो पाएंगे, वो दिल्ली कूच करेंगे
- अंबानी-अडानी के मॉल, प्रोडक्ट और टोल का बायकॉट किया जाएगा। जियो के प्रोडक्ट्स का भी बायकॉट किया जाएगा। जियो की सिम को पोर्ट करवाया जाएगा
- दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा हाइवे को 12 दिसंबर को रोका जाएगा
- 14 दिसंबर को बीजेपी के ऑफिस का घेराव होगा
- भाजपा नेताओं का नेशनल लेवल पर बायकॉट करेंगे। उनके बंगलों और दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। कानूनों की वापसी तक आंदोलन नहीं थमेगा और ये तेज होता जाएगा
- दिल्‍ली और आसपास के राज्‍यों से 'दिल्‍ली चलो' की हुंकार भरी जाएगी

कृषि कानूनों के विरोध में किसान 14 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हैं। सरकार और किसानों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है।सभी बातचीत बेनतीजा रही। आज छठे दौर की वार्ता होनी थी, लेकिन उससे पहले मंगलवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह की किसान नेताओं से मुलाकात हुई। ये बातचीत भी बेनतीजा रही। जिसके बाद किसान नेताओं ने आज होने वाली वार्ता को स्थगित करने की बात कही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब