न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों का देशव्यापी चक्का जाम शुरू; दिल्ली हिंसा मामले में 3 और गिरफ्तार

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 40 किसान संगठन आज देशभर में चक्काजाम कर रहे हैं। यह चक्काजाम 12 बजे से शुरू हुआ और 3 बजे तक चलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 12:51:46

किसानों का देशव्यापी चक्का जाम शुरू; दिल्ली हिंसा मामले में 3 और गिरफ्तार

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 40 किसान संगठन आज देशभर में चक्काजाम कर रहे हैं। यह चक्काजाम 12 बजे से शुरू हुआ और 3 बजे तक चलेगा। किसान संगठनों का दावा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस को नहीं रोका जाएगा। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को इस जाम से अलग रखा गया है। इस पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में तो हर दिन जाम जैसे हालात रहते हैं, ऐसे में यहां जाम की क्या जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यूपी और उत्तराखंड को इससे अलग रखने की वजह नहीं बताई। यह जरूर कहा कि इन दोनों राज्यों से किसानों को स्टैंडबाई पर रखा गया है और उन्हें किसी भी वक्त बुलाया जा सकता है।

किसानों के चक्काजाम को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता और देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!

अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार को गलतफहमी है कि कृषि कानूनों का विरोध केवल पंजाब में हो रहा है। देश के सभी किसान इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर इसके बावजूद वह (केंद्र सरकार) आंखें बंद करके इसे केवल पंजाब का विरोध बता रहे हैं तो इसके लिए कोई कुछ नहीं कर सकता।

ग्वालियर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों से अपील करता हूं कि वे सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 'धरना' में शामिल हों।

पंजाब में किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर और मोहाली में रोड़ ब्लॉक किया।

हरियाणा में किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।

दिल्ली हिंसा मामले में 3 और गिरफ्तार

उधर, किसान आंदोलन को लेकर गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बुराड़ी और लाल किले पर हुई हिंसा की घटनाओं में शामिल थे। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इससे पहले SIT दिल्ली हिंसा के मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक लाल किला हिंसा मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस की SIT ने लाल किला हिंसा मामले में 25 संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें जारी की थीं। बताया जाता है कि इन तस्वीरों में दीप सिद्धू भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका