न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन: पंजाब के कबड्डी खिलाड़ियों ने किसानों को दी वॉशिंग मशीन, बुजुर्गों के धुलते है कपड़े

किसानों को कपड़े धोने में दिक्कत न हो इसके लिए धरना स्थल पर नई वॉशिंग मशीन आई है। ये वॉशिंग मशीन पंजाब के कबड्डी खिलाड़ियों ने किसानों को दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 3:31:37

किसान आंदोलन: पंजाब के कबड्डी खिलाड़ियों ने किसानों को दी वॉशिंग मशीन, बुजुर्गों के धुलते है कपड़े

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है। किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा है कि प्रधानमंत्री को उनसे बात करनी चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर में किसानों ने डेरा जमा रखा है। इस बीच किसानों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। लंगर की तस्वीरें तो पहले से ही आ रही हैं, अब ताजा तस्वीरें वॉशिंग मशीन की आई हैं।

किसानों को कपड़े धोने में दिक्कत न हो इसके लिए धरना स्थल पर नई वॉशिंग मशीन आई है। ये वॉशिंग मशीन पंजाब के कबड्डी खिलाड़ियों ने किसानों को दी है। बुजुर्ग किसानों के कपड़े धोने के लिए ये वाशिंग मशीन भेजी गई है। युवा किसान सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक हजारों कपड़े धो रहे हैं। युवा किसान मिलकर बुजुर्गों के कपड़े धोते है।

बुजुर्गों के लिए गर्म पानी, गर्म कपड़े और रहने, खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। किसान की एक सुर में एक ही आवाज है कि कृषि कानून रदद् होंगे तो ही लौटेंगे घर।

farmers protest,kisan andolan,punjab,washing machine,washing machine to farmers,news

किसानों को मोदी का संदेश

आपको बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के किसानों के साथ संवाद कर रहे हैं। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज बड़े स्तर पर किसानों से संवाद कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है, आज वो किसानों को डरा रहे हैं कि उनकी जमीन चली जाएगी। पीएम मोदी बोले कि जो लोग आज आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने आठ साल तक स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबाए रखा। इन्होंने किसानों पर खर्च नहीं किया।

पीएम मोदी बोले कि हमने किसानों को डेढ़ गुना MSP दिया। कांग्रेस द्वारा की गई कर्जमाफी सबसे बड़ा धोखा है, MP में भी चुनाव के वक्त 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन नहीं किया। राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि कर्जमाफी की बात करते हैं, लेकिन छोटे किसानों के बारे में नहीं सोचते हैं।

farmers protest,kisan andolan,punjab,washing machine,washing machine to farmers,news

किसानों को पीएम का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि अगर अब भी किसी को आशंका है, तो हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं। देश का किसान, किसानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च है। पीएम मोदी ने कहा कि 25 दिसंबर को एक बार फिर मैं देश के किसानों से बात करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?