न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 दिसंबर को 'भारत बंद': जाने दिल्ली में कौन सा रोड खुला और कौन सा है बंद!

दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने के लिए मुस्तैद है। बावजूद इसके गांवों के रास्ते से किसान आगे बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Dec 2020 11:22:17

8 दिसंबर को 'भारत बंद': जाने दिल्ली में कौन सा रोड खुला और कौन सा है बंद!

तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों से मिलने सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। हम किसानों के संघर्ष में शुरू से ही साथ रहे हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की परमिशन मांगी थी। हम पर खूब दबाव बनाया गया, लेकिन हमने परमिशन नहीं दी। केंद्र सरकार चाहती थी कि किसानों दिल्ली आएं और उन्हें जेल में डाल दें।' किसानों ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर किसानों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसी आशंका है कि इन तैयारियों के चलते सोमवार को और बड़ी तदाद में किसान दिल्ली आ सकते हैं। हालांकि, दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने के लिए मुस्तैद है। बावजूद इसके गांवों के रास्ते से किसान आगे बढ़ रहे हैं।

- सोमवार को भी दिल्ली में कई बॉर्डर पूरी तरह से बंद हैं तो कुछ को आंशिक तौर पर बंद रखे गए हैं। सबसे ज़्यादा परेशानी नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होने पर आ सकती है।

- सोमवार को नोएडा लिंक रोड पर चिल्‍ला बॉर्डर बंद है, इसलिए आप दिल्‍ली आने के लिए डीएनडी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

- NH 24 पर गाजीपुर बॉर्डर बंद है। अप्‍सरा, भोपरा और डीएनडी के जरिए आप गाज़ियाबाद से दिल्‍ली आ सकते हैं। किसान आंदोलन के चलते टिकरी, झरोड़ा बॉर्डर पूरी तरह बंद हैं। बदोसराय बॉर्डर को सिर्फ हल्‍की गाड़‍ियों के लिए खोला गया है। झटीकरा बॉर्डर से भी सिर्फ दोपहिया वाहन ही आ-जा सकते हैं।

- दिल्ली से हरियाणा की ओर जाने के लिए धनसा, दौराला, कापसेहड़ा, रजोकरी, बिजवासां, पालम विहार और धुंधेहड़ा बॉर्डर खुले हैं।

- एक बार फिर चिल्ला बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिल्ली में दाखिल होने वालों पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से निगाह रख रही है। इसी के चलते दिल्ली में आने-जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- बदरपुर बॉर्डर के रास्ते हरियाणा आने-जाने का रूट भी कांलिंदी कुंज के पास पुलिस चेकिंग के चलते परेशानी का सबब बना हुआ है। बड़ी तादाद में किसानों को हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में रोक रखा है, जो सोमवार को दिल्ली पहुंचने की ताक में हैं।

बता दे, किसान पहले ही कह चुके हैं कि 8 दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद करेंगे। इसके समर्थन में कांग्रेस समेत 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस उतर आए हैं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने 9 दिसंबर को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी आज किसान आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया है। उधर, किसान नेता बलदेव सिंह निहालगढ़ ने बताया कि मंगलवार को बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम दोपहर 3 बजे तक रहेगा। एम्बुलेंस और शादियों वाली गाड़ियां आ-जा सकेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर