न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : गोली मारकर हुई खेत पर सो रहे किसान की हत्या, चारपाई के नीचे फैला हुआ था खून

आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र में शनिवार रात ऐसी घटना हुई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल यहां खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 8:30:31

आगरा : गोली मारकर हुई खेत पर सो रहे किसान की हत्या, चारपाई के नीचे फैला हुआ था खून

आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र में शनिवार रात ऐसी घटना हुई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल यहां खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह छोटा पुत्र अनिल घर से चाय लेकर आया। अनिल ने देखा तो वह दंग रह गया, महेन्द्र सिंह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। मृतक की बाई कनपटी पर गोली का निशान और चारपाई के नीचे काफी खून पड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची और खोजबीन की। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अर्चना शर्मा, थानाध्यक्ष बरहन कुलदीप दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे, आगरा से डॉग स्क्वैड भी पहुंचा। बताया गया है कि मृतक के खेत पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक के दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। बड़े पुत्र अजीत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर हत्यारों को पकड़ने के लिए विभिन्न दिशाओं में जांच के लिए सबूत एकत्रित किये है। घटना का शीघ्र खुलासा करा दिया जाएगा। अर्चना शर्मा, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर।

ननिहाल में रहता था मृतक

मृतक दो भाई हैं, छोटा भाई विनोद है, जो मूल रूप से गांव शेरपुर थाना सादाबाद, हाथरस के निवासी है। गढ़ी सहजा में उनकी ननिहाल है। लगान विरोधी आंदोलन का समर्थन करने वाले गढ़ी सहजा निवासी स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान सिंह मृतक के नाना थे। ज्ञान सिंह के पुत्र न होने पर धेवते मृतक महेन्द्र सिंह व उसके छोटे भाई विनोद सिंह को नाना ज्ञान सिंह ने गढ़ी सहजा में जमीन-जायदाद में बराबर संपत्ति दी थी। मृतक और उसके भाई विनोद की शेरपुर और सादाबाद में भी जमीन है।

दो माह पहले सादाबाद में बेची थी सवा करोड़ की जमीन

छोटे पुत्र अनिल ने बताया कि दो माह पहले सादाबाद में सवा करोड़ की जमीन बेची थी। जमीन के सौदे के 15 लाख रुपये की तो उसे जानकारी है, शेष रकम की जानकारी नहीं है। अनिल ने बताया कि परिवार का मुखिया होने के साथ बाहरी लेन-देन की परिजनों को पूरी जानकारी नहीं देते थे।

आठ वर्ष पूर्व भी हुआ था हमला

महेंद्र सिंह को आठ वर्ष पूर्व सादाबाद से गढ़ी सहजा आते समय थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीलीपोखर के पास अज्ञात लोग गोली मारकर भाग गये थे। महेंद्र सिंह को गोली लगी नहीं थी, इसलिये उन्होंने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान
'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी
फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो