न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद: निकिता के परिजनों का प्रदर्शन, मां बोली- जब तक दोषियों का एनकाउंटर नहीं होता बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सरेआम लड़की की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। हत्या से गुस्साई भीड़ ने मंगलवार को एक मीट की दुकान तोड़ दी और हंगामा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 12:12:18

फरीदाबाद:  निकिता के परिजनों का प्रदर्शन, मां बोली- जब तक दोषियों का एनकाउंटर नहीं होता बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सरेआम लड़की की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। हत्या से गुस्साई भीड़ ने मंगलवार को एक मीट की दुकान तोड़ दी और हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को तुरंत शांत करा दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया है।

लड़की का परिवार भी सड़क पर बैठा है। मृतका निकिता के परिवार का कहना है कि यह लव जिहाद का मसला है। हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांग रख दी है। वहीं, मां का कहना है कि मेरी बेटी की तरह ही दोषियों का एनकाउंटर किया जाए। जब तक एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 2018 में भी निकिता के परिजनों ने तौफीक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था।

क्या है पूरा मामला

देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 63 किलोमीटर दूर हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश सड़क पर गाड़ी रोकते हैं और लड़की को कार में खींचने लगते हैं। साथ में सहेली भी थी। वो भी विरोध करती है, लेकिन इन हैवानों को कोई डर नहीं। कोई परवाह नहीं। लड़की विरोध करती है। तो बदमाश पिस्टल निकाल कर धमकाने लगते हैं।

जब लड़की फिर भी नहीं डरती है तो बदमाश गोली दाग देता है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मृतका का नाम निकिता है और वह बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। छात्रा बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी।

निकिता जब एग्जाम देकर बाहर निकली तो आई-20 कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गया। छात्रा के पिता मूलचंद तोमर मूलरूप से यूपी के हापुड़ के निवासी हैं, लेकिन लंबे समय से यहां सेक्टर-23 के पास रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। मूलचंद ने बताया कि रोजका मेव निवासी तौफिक नाम का युवक 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था। वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था, मगर उसने इससे साफ इनकार कर दिया था। आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था, मगर तब लोकलाज के चलते परिवार ने समझौता कर लिया था। पुलिस ने छात्रा के भाई नवीन की शिकायत पर तौफिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?