Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : प्रेमी के लिए जानलेवा साबित हुआ प्रेमिका के पास जाना, घर वालों ने बेरहमी से पीटकर की हत्या

प्रेमिका के घर जाना प्रेमी के लिए जानलेवा साबित हुआ क्योंकि प्रेमिका के घर वालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर प्रेमी की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 6:39:39

उत्तरप्रदेश : प्रेमी के लिए जानलेवा साबित हुआ प्रेमिका के पास जाना, घर वालों ने बेरहमी से पीटकर की हत्या

21 वीं सदी के इस जमाने में भी हमारा समाज कुछ मामलों में बहुत पिछड़ा हुआ हैं जिसके चलते लोग अपराध का दामन भी थाम लेते हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जहां प्रेमिका के घर जाना प्रेमी के लिए जानलेवा साबित हुआ क्योंकि प्रेमिका के घर वालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर प्रेमी की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को प्रेमिका के घर वालों के विरुद्ध बलवा, योजनाबद्ध तरीके से गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत थाना दरौली के ग्राम डरैली मठिया निवासी पंकज मिश्रा का इसी गांव के काजल मिश्रा से पहले से ही प्रेम संबंध चला रहा था। दोनों शादी कर नया घर बसाने व साथ-साथ जीने मरने की कसम खा ली थी, लेकिन प्रेमिका के घर वालों को यह मंजूर नहीं था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

प्रियंका के घर वालों ने उसकी शादी गत आठ दिसंबर को बनकटा थाना के नोनार पांडेय निवासी विकास पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय से कर दी। बुधवार रात काजल के बुलाने पर पंकज नोनार पांडेय पहुंचा। यह प्रियंका के ससुरालियों को नागवार लगा। प्रियंका के पति व ससुर व सास आदि ने मिलकर पंकज को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पंकज भाटपार रानी पीएचसी लाई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अनिल मिश्रा की नामजद तहरीर पर पुलिस प्रेमिका काजल, पति विकास पांडेय, ससुर जितेंद्र पांडेय, सास सुमन तथा राजू मिश्रा, उत्तम मिश्रा, मनन मिश्रा निवासी ग्राम डरैली मठिया, थाना दरौली जनपद सिवान के विरुद्ध बलवा व गैर इरादतन हत्या व 120 बी के तहत केस दर्ज कर घटना की विवेचना में जुट गई है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध बलवा गैर इरादतन हत्या व 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, काजल की सास सुमन देवी ने भी तहरीर देकर प्रेमी के घर वालों के विरुद्ध घर में घुस कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका