न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश : बड़ी लापरवाही! शवों की अदला-बदली का मामला, उठी कार्रवाई करने की मांग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मुर्दाघर में मृतकों के शवों की अदला-बदली हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 1:04:53

मध्य प्रदेश : बड़ी लापरवाही! शवों की अदला-बदली का मामला, उठी कार्रवाई करने की मांग

अक्सर कई ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिसमें प्रशासन की लापरवाही बड़ी गलती की वजह बनती हैं। ऐसा ही कुछ देखा गया मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जहां कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मुर्दाघर में मृतकों के शवों की अदला-बदली हो गई और परिजनों द्वारा गलत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब दूसरा परिवार अपने रिश्तेदार का शव लेने अस्पताल पहुंचा। यह मामला गजरा राजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों मरीजों की अलग-अलग बीमारियों की वजह से मौत हुई और कोविड-19 की जांच भी निगेटिव आई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुरैना निवासी इरताज मोहम्मद (64) को 11 अगस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 13 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने कोविड-19 जांच की रिपोर्ट न आने के कारण शव परिजनों को नहीं सौंपा।

अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही शव सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को परिजनों के मुर्दाघर में शव लेने पहुंचने पर उन्होंने पाया कि इरताज का शव दूसरे परिवार को सौंप दिया गया है। बाद में, परिजन कंपू पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को इसके बारे में बताया। एएसपी ने बताया कि इस बीच, 13 अगस्त को इसी अस्पताल में शहर के बहोड़ापुर निवासी सुरेश बाथम (70) की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुर्दाघर के कर्मचारियों की लापरवाही से शवों की अदला-बदली हो गई और इरताज के शव को बाथम के परिवार को सौंप दिया गया। कंपू पुलिस स्टेशन के प्रभारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि बाथम के परिवार ने पॉलीथीन में लिपटे हुए शव का बिना चेहरा देखे अंतिम संस्कार कर दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के सामने आने के बाद, बाथम के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, इरताज के परिजनों ने रविवार को कंपू पुलिस स्टेशन और अस्पताल में हंगामा करते हुए कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि एक सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शवों की अदला-बदली के मामले की जांच करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’