न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मात्र 300 रुपये से कम में बिक रहा है आपका फेसबुक लॉगिन और पासवर्ड, ऐसे करें अपने अकाउंट को सुरक्षित

आप अपने फेसबुक में पासवर्ड डाल कर इस बात से चिंता मुक्त हो जाते है कि आपका अकाउंट अब सेफ हो गया है लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपको झटका लगने वाला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 2:56:54

मात्र 300 रुपये से कम में बिक रहा है आपका फेसबुक लॉगिन और पासवर्ड, ऐसे करें अपने अकाउंट को सुरक्षित

आप अपने फेसबुक में पासवर्ड डाल कर इस बात से चिंता मुक्त हो जाते है कि आपका अकाउंट अब सेफ हो गया है लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपको झटका लगने वाला है। आपका Facebook लॉगिन और पासवर्ड, जिसे डालकर आप अपना अकाउंट चालू करते हैं, वो भी सुरक्षित नहीं है। एक ताजा जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ है कि आपका फेसबुक लॉगिन और पासवर्ड खुलेआम बिक रहा है और वो भी 300 रुपये से कम है। लगा ना झटका, दरहसल, एक स्टडी से इस बात का खुलासा हुआ है कि लोगों के Facebook Login (लॉगिन) और पासवर्ड सिर्फ 3.9 डॉलर (करीब 280 रुपये) में डार्क वेब पर बिक रहे हैं और क्रिमिनल्स (अपराधी) इसे आसानी से खरीद सकते हैं। Money Guru के एक्सपर्ट ने अपनी स्टडी में खुलासा किया है कि Facebook के लॉगिन 3.9 डॉलर में खरीदे जा रहे हैं, जबकि किसी का भी ई-मेल लॉगिन और पासवर्ड सिर्फ 2.7 डॉलर (करीब 195 रुपये) में बिक रहा है।

70,000 रुपये में खरीद सकते हैं किसी व्यक्ति के पूरे डिटेल्स

स्टडी में यह चौकाने वाली बात सामने आई है कि आप किसी की भी ऑनलाइन लाइफ (इंटरनेट पर उस व्यक्ति के सारे अकाउंट्स और उसकी गतिविधियों के डिटेल्स) को 968 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। किसी की ऑनलाइन लाइफ में यूजरनेम, पासवर्ड, ई-मेल एड्रेस और आपके अकाउंट से जुड़े डिटेल्स (नाम, पता और फोन नंबर) शामिल होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि लोगों के डिटेल्स को चोरी करके कंपनियों को बेच दिया जाता है।

अलग-अलग डिटेल्स का ये चल रहा है रेट

Money Guru की रिपोर्ट में बताया गया है कि डार्क वेब पर केवल Facebook से जुड़े डेटा ही नहीं बिक रहे हैं। रेडिट के लॉगिन डिटेल्स 2.09 डॉलर (करीब 150 रुपये) में, इंस्टाग्राम के प्रोफाइल 6।30 डॉलर (करीब 455 रुपये) में और ट्विटर अकाउंट्स के डिटेल्स 3.26 डॉलर (करीब 235 रुपये) में बिक रहे हैं। लोगों के ई-मेल डिटेल्स सबसे सस्ते बिक रहे हैं। डार्क वेब पर लोगों के ई-मेल डिटेल्स 3-3.26 डॉलर के बीच बिक रहे हैं। Gmail और Hotmail एड्रेस के रेट्स अलग-अलग हैं। हाल में खबर आई थी कि Facebook में बड़े स्तर पर सेंधमारी हुई है, जिसमें करीब 5 करोड़ यूजर्स की पर्सनल इंफॉर्मेशन का खुलासा हुआ है।

अपने Facebook अकाउंट को ऐसे करें सुरक्षित

आप Facebook के two-factor authentication को एक्टिवेट करके अपने अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं। यह आपके अकाउंट को सिक्योर करने के साथ हैकिंग से भी बचाएगा। इसके लिए सबसे पहले आपको फेसबुक अकाउंट लॉगिन करने के बाद Settings में जाना होगा। इसके बाद ‘Security and Login’ को ओपन करें, इसमें आपको ‘Change password’, ‘Login with your profile picture’ जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे, इसके नीचे आपको ‘Two-factor authentication’ दिखेगा। ‘Two-factor authentication’ पर क्लिक करें। इसमें आपको ‘Two-factor authentication’ सेटअप के लिए दो तरीके दिखाई देंगे। पहला Text Message ऑप्शन होगा और दूसरे में आपको ऑथेंटिकेशन ऐप जैसे गूगल ऑथेंटिकेटर या Duo मोबाइल के जरिए ऑथेंटिकशन का ऑप्शन मिलेगा। जब आप Text Message ऑप्शन का चुनाव करते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का कोड आता है और वैरिफिकेशन के लिए आपको वह कोड डालना होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल