न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिकली ट्रांसफर होगा EPF का पैसा, EPFO कर रहा है तैयारी

ज्यादातर कर्मचारी रिटायर होने के बाद या एक संस्थान से दूसरे संस्थान में जाने के बाद पीएफ का पैसा निकालते हैं या राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध करते है लेकिन अब अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध करने की आवश्यकता नहीं होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 9:27:22

नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिकली ट्रांसफर होगा EPF का पैसा, EPFO कर रहा है तैयारी

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की प्रमुख योजना है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत कवर किया जाता है। ईपीएफओ या कर्मचारी भविष्य निधि में व्यक्ति के वेतन का कुछ हिस्सा योगदान के रूप में जमा होता है। एक कंपनी में जब कम से कम 20 लोग काम कर रहे हैं तो उस कंपनी को EPFO बैलेंस काटना जरूरी होता है। एक कर्मचारी ईपीएफ के लिए अपने वेतन का 12 फीसद योगदान देता है, जबकि एक नियोक्ता अन्य 12 फीसद का भुगतान करता है। ज्यादातर कर्मचारी रिटायर होने के बाद या एक संस्थान से दूसरे संस्थान में जाने के बाद पीएफ का पैसा निकालते हैं या राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध करते है लेकिन अब अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रक्रिया को स्वचालित यानी ऑटोमेटिक बनाने पर काम चल रहा है। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि EPFO प्रायोगिक आधार पर नौकरी बदलने पर इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड के ऑटोमेटिक ट्रांसफर पर काम कर रहा है। सभी सदस्यों के लिए यह सुविधा अगले साल किसी भी समय शुरू की जा सकती है।

पेपरलेस बनना है लक्ष्य

अधिकारी ने कहा कि EPFO ने पेपरलेस संगठन बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी परिचालन प्रणाली के अध्ययन का काम सी-डैक को दिया है। अभी 80 फीसदी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में नौकरी बदलने पर EPF का स्वत: हस्तांतरण महत्वपूर्ण है। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही नए इंप्लॉयर मासिक EPF रिटर्न दायर करेंगे, जिसमें नए कर्मचारी का UAN भी शामिल होगा, वैसे ही पहले के EPF योगदान और उस पर अर्जित ब्याज का स्वत: हस्तांतरण हो जाएगा।

epf transfer on job change to become automated from next fiscal,epfo,employee provident fund

UAN बन जाएगा बैंक खाता

आगे कहा कि नौकरी बदलने पर EPF का स्वत: हस्तांतरण होने पर सदस्यों को काफी लाभ होगा क्योंकि UAN एक बैंक खाते की तरह हो जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि सदस्य जगह या इंप्लॉयर बदलता है। इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड में वह अपना योगदान यूएएन के जरिए हासिल कर सकेंगे। यह कर्मचारियों के पूरे जीवन के दौरान लागू रहेगा।

बता दे, अभी EPFO के सदस्यों को सार्वभौमिक खाता संख्या (UAN) रखने के बाद भी EPF ट्रांसफर करने के लिए अलग से अनुरोध करना पड़ता है। EPFO को हर साल EPF ट्रांसफर करने के करीब आठ लाख आवेदन मिलते हैं।

सरकार ने प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने और कितनी राशी जमा है इस बात की जानकारी के लिए नियमों को बेहद आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे इसकी जानकारी ले सकते है। पीएफ की राशि जानने के कई आसान तरीके हैं। इनमें सबसे आसान है मिस कॉल कर जानना।

ऐसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस और पासबुक ऑनलाइन

- ईपीएफओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ईपीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा दी है। ई पासबुक का लिंक आपको वेबसाइट के ऊपरी दाएं हिस्से में मिल जाएगा।

- इसके बाद व्यक्ति को यूएएन नंबर और उसका पासवर्ड डालना होगा।

- वेबसाइट पर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद आपको व्यू पासबुक बटन पर क्लिक करना होगा और वहां आपको बैलेंस पता चल जाएगा।

ऐप के जरिए घर बैठे करे बैलेंस चेक

इसके अलावा पीएफ बैलेंस का पता ईपीएफओ की ऐप से भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें।

मिस कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस (PPF Balance)

अपना पीएफ बैलेंस के बारे में जानना है तो वह एक मिस कॉल कर के भी पता कर सकता है। ईपीएफओ ने बताया है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में कितना पीएफ का बैलेंस है।

मिस्‍ड कॉल के तुरंत बाद ही एक मैसेज भी आपको मिलता है। यह मैसेज AM-EPFOHO की ओर से आता है। EPFO के द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में आपके अकाउंट की सारी जानकारी रहती है साथ ही कुछ और डिटेल जैसे कि: मेंबर आइडी, पीएफ नम्‍बर, नाम, जन्‍मतिथि, ईपीएफ बैलेंस, अंतिम योगदान। अगर आपकी कंपनी कोई प्राइवेट ट्रस्‍ट है तो आपको बैलेंस डिटेल नहीं मिलेगा। आपको अपनी कंपनी से इसके लिए संपर्क करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल