न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, 48 घंटे के लिये दफ्तर किया सील

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कदम अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए है। यहां तैनात कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 5:24:34

उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, 48 घंटे के लिये दफ्तर किया सील

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 919 नए मामले सामने आये थे। राज्य में अब तक कुल 45 हजार 363 कोरोना पॉजिटिव के सामने आये हैं। वहीं प्रदेश में 16 हजार 445 एक्टिव केस की संख्या है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 38 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, ये एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। प्रदेश में अबतक 1 हजार 84 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कदम अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए है। यहां तैनात कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ दफ्तर को अगले 48 घंटे के लिये सील कर दिया गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय भी कोरोना की चपेट में है। यहां तैनात एक और आईपीएस स्तर का अधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

आपको बता दें कि आईजी रैंक के अफसर की आज रिपोर्ट आई है। यही नहीं दो दिन पहले एसपी रैंक का एक अधिकारी संक्रमण का शिकार हुआ था। डीजीपी मुख्यालय में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने किया था निरिक्षण

इससे पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सीएमओ दफ्तर का निरिक्षण किया था और कई अफसरों को फटकार भी लगाई थी। जानकारी ये भी मिली है कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री नाराज हैं। लापरवाही बरते जाने पर कई जिलाधिकारियों और जिला चिकित्सा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

लखनऊ में हालात गंभीर

वहीं लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार को 151 कोरोना के नये मामले सामने आये। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार 386 तक पहुंच गई है। इनमें 2 हजार 60 एक्टिव केस हैं। पूरे प्रदेश में सबसं ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में हैं। शहर में 62 नए कन्टेनमेन्ट जोन हैं जबकि 24 ऐसे इलाके हैं जो कन्टेनमेन्ट से बाहर हो गये हैं।

वहीं, पूरे देश की बात करे तो शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के मामले 10.5 लाख के करीब पहुंची दिख रही है। बीते 24 घंटे यानी शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के बीचे 34 हजार 884 नये मामले सामने आए 671 वहीं लोगों की मौत हुई साथ ही 17 हजार 994 लोग ठीक हो गए। फिलहाल देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 38 हजार 716 है । वहीं एक्टिव केस 3 लाख 58 हजार 692, डिस्चार्ज 6 लाख 53 हजार 750 और मौतों की संख्या 26 हजार 273 है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें