न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 20 हाईप्रोफाइल लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक, देखें लिस्ट

हैकर्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमेजन कंपनी के सीईओ, जेफ बेजोस, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित दुनिया के कई बड़ी कारोबारियों के ट्वीटर अकाउंट को हैक कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 10:16:53

इन 20 हाईप्रोफाइल लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक, देखें लिस्ट

बुधवार की रात माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए पूरी तरह से भयावह रही। ट्विटर पर हैकरों ने बड़ा हमला किया है। हैकर्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमेजन कंपनी के सीईओ, जेफ बेजोस, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित दुनिया के कई बड़ी कारोबारियों के ट्वीटर अकाउंट को हैक कर लिया।

हैक अकाउंट्स पर किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में दान मांगा गया। हैक करके फर्जी ट्वीट किए गए कि दान में भेजे गए बिटकॉइन को वो दोगुना लौटाएंगे। हैकरों ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें लिखा हुआ था कि हर कोई मुझसे वापस देने को कह रहा है लेकिन अब समय आ चुका है। हैकर्स ने आगे लिखा कि मैं 30 मिनट तक बीटीसी एड्रेस पर भेजे गए सभी पेमेंट को दोगुना कर रहा हूं आप मुझे एक हजार डालर भेजिए मैं आपको आपकी रकम को दोगुना करके भेज दूंगा। पोस्ट किए जाने के चंद मिनट के भीतर ही ये ट्वीट डिलीट हो गए।

हालांकि तब तक कुछ ही देर में हैकरों को सैकड़ों लोगों ने एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए। इस बीच ट्विटर ने कहा है कि ये हमारे लिए चुनौती भरा वक्त है। हमारी टीम इसे दुरुस्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

इन दिग्गजों के अकाउंट हुए हैक

- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

- डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन

- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

- टेस्ला के सीईओ एलन मस्क

- अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस

- अमेरिका के मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट

- अमेरिका की टीवी स्टार किम कार्दशियन

- माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स

- बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट

- माइक ब्लूमबर्ग

- अमेरिका के मशहूर रैपर विज खलीफा

- यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट

- उबर और ऐपल कंपनी के कॉरपोरेट अकाउंट भी हुए हैक

ट्विटर ने कही ये बात

ट्विटर के CEO जैक ने इस पूरे मामले पर कहा कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया। इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था। अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं। ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसका पता अभी नहीं लग पाया है लेकिन जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत