न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : टीवी पर लाइव दिखाया गया निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना

जागरूकता दिखाने के लिए अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया जिसे टीवी पर लाइव दिखाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 4:44:12

अमेरिका : टीवी पर लाइव दिखाया गया निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना

कोरोना के कहर पर नियंत्रण लगाने के लिए विभिन्न देशों में वैक्सीन पर काम शुरू हो गया हैं। इसी बीच जागरूकता दिखाने के लिए अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया जिसे टीवी पर लाइव दिखाया गया। इससे पहले बीते साल 21 दिसंबर को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगावाया था। उस वक्त बाइडन ने कहा था कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।' बाइडन ने ट्वीट किया था, 'आज मैंने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक मेहनत की। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे। अमेरिकी लोग यह जान लें कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी टीका उपलब्ध हो, आप इसे लगवाएं।'

डेलावेयर में क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स ने बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया था, जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है। ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख सलाहकार मुंसिफ सलाउई ने सीएनएन के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में 20 दिसंबर को कहा था कि टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मानना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत