न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मनाक वारदात : 150 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, भीख मांगकर किए थे इकट्ठे

पंजाब के लुधियाना में भीख मांगकर एक बुजुर्ग महिला ने 150 रूपये इकट्ठे किए थे और उन्हें पाने के लिए एक व्यक्ति ने ईंट से हमलाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 7:44:53

शर्मनाक वारदात : 150 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, भीख मांगकर किए थे इकट्ठे

अपने जीवनयापन के लिए व्यक्ति किसी ना किस तरह पैसे कमाता हैं ताकि अपना पेट भर सकें। कई लोग भीख मांगकर भी अपनी जरूरतों की पूर्ती करते हैं। पंजाब के लुधियाना में भीख मांगकर एक बुजुर्ग महिला ने 150 रूपये इकट्ठे किए थे और उन्हें पाने के लिए एक व्यक्ति ने ईंट से हमलाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रुपये से भरी थैली लेकर फरार हो गया। घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले व्यक्ति से सूचना मिलने पर थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसएचओ सतपाल सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एलिवेटेड रोड से फील्डगंज को जाने वाली सड़क के पास बने सुलभ शौचालय के बाहर बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखकर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले गांव आलमगीर निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सोनू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य भिखारी महिला ने बताया कि बूढ़ी औरत जगरांव पुल और रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजरा करती थी। उसे मारने वाला भी वहीं भीख मांगा करता था। मंगलवार तड़के आरोपी ने महिला के पास करीब 150 रुपये से भरी थैली देखी थी। आरोपी बुजुर्ग महिला से रुपये की थैली छीनने लगा। महिला ने थैली छिपा ली। इस पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए और थैली छीनकर फरार हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। एचएचओ सतपाल ने बताया कि दुकानदार सोनू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल