न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सोशल मीडिया से फोटोज उठा एडिट कर बनाई अश्लील तस्वीर और किया वायरल, भद्दे फोन आने पर हुआ खुलासा

किसी शरारती तत्व ने एक पति-पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया से उठाकर उसे अश्लील फोटो से एडिट कर दिया और वायरल कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 6:11:07

जयपुर : सोशल मीडिया से फोटोज उठा एडिट कर बनाई अश्लील तस्वीर और किया वायरल, भद्दे फोन आने पर हुआ खुलासा

किसी शरारती तत्व ने एक पति-पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया से उठाकर उसे अश्लील फोटो से एडिट कर दिया और वायरल कर दिया। इस दंपती के फोटो पर भद्दे कमेंट्स और पति का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। अनजान दंपत्ति को तब इस बात का पता चला जब उनके फोन पर भद्दे फोन आने लगे। इसके बाद पति ने सिंधीकैंप थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है। केस की जांच थानाप्रभारी जुल्फीकार अली कर रहे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनीपार्क में रहने वाले यह पति-पत्नी मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनकी फोटोज को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उठा लिया। इसके बाद इन निजी फोटो को एडिट कुछ अन्य युवतियों के अश्लील फोटोज के साथ जोड़ दिया। इसके बाद इन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। यहीं नहीं आरोपी ने इन फोटो पर पति के फोन नंबर भी लिख दिए।

7 दिसंबर को जब पति के पास लोगों के गंदे फोन आने लगे तो उसने सोशल मीडिया खंगाला। वहां दंपत्ति की दर्जनों फोटोज को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से चुराने के बाद एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने का पता चला। इससे दंपती घबरा गया। तब बाद में इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का मानना है कि संभवतया दंपत्ति के किसी परिचित ने ही उनको बदनाम करने की नियत से यह काम किया होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर