Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : धोनी की मुश्किलें और बढ़ी, स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोट के चलते सीजन से बाहर

धोनी की मुश्किलें और बढ़ी हैं क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 9:22:31

IPL 2020 : धोनी की मुश्किलें और बढ़ी, स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोट के चलते सीजन से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन जारी हैं और सभी टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस सीजन में धोनी ब्रिगेड चेन्नई सुपरकिंग्स की हालत इस खराब दिखाई दे रही हैं और वे अंकतालिका में अभी सबसे नीचे हैं। इसी बीच धोनी की मुश्किलें और बढ़ी हैं क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के लिए यह एक झटके से कम नहीं है, क्योंकि वह ब्रावो के जरिए प्लेऑफ की बुझ रही लौ को कायम रख सकती थी।

चोट के चलते सालों से टीम की जान रहे 37 वर्षीय ब्रावो 17 अक्तूबर को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अंतिम ओवर नहीं डाल पाए थे। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर करवाना पड़ा। जड़ेजा को इस ओवर में तीन छक्के लगे और चेन्नई यह मैच हार गई।
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, ड्वेन ब्रावो को ग्रोइन की चोट के कारण आईपीएल से बाहर रखा गया है। इस आईपीएल में ब्रावो ने छह मैच खेले और दो पारियों में केवल सात रन बनाए। हालांकि, उन्होंने 8.57 की इकॉनमी रेट के साथ इतने ही मैचों में छह विकेट हासिल किए।

10 मैचों में से सात हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ तक पहुंचने का अभियान पहले ही पटरी से उतर चुका है। टीम वर्तमान में लीग तालिका में सबसे नीचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही वरिष्ठ खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह की अनुपस्थिति से प्रभावित थी, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस आईपीएल में भाग नहीं लिया। कप्तान धोनी और केदार जाधव जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने भी टीम का बेड़ा गर्क किया है। फ्लेमिंग ने पहले ही जताई थी आशंका

बता दें कि अभी हाल ही में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ब्रावो के कुछ हफ्तों के लिए बाहर होने की आशंका जताई थी। स्टीफन ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवरों की गेंदबाजी के विशेषज्ञ ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ दिनों या कुछ हफ्तों’ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते हैं।

फ्लेमिंग ने कहा था कि ऐसा लगता है कि उसकी (ब्रावो की) दायीं ग्रोइन में चोट है, बेशक यह इतनी गंभीर है कि वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ पाया, वह निराश है कि वह अंतिम ओवर नहीं फेंक पाया। यही वजह रही जिसके चलते ड्वेन ब्रावो को अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर जाना पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका