न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बदले की आग : नाबालिक ने की मां से कहासुनी करने वाली महिला के बेटे की हत्या

महिला के नाबालिक बेटे को अपमानित महसूस हुआ और बदले के चलते उसने दूसरी महिला के बेटे की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 6:27:59

बदले की आग : नाबालिक ने की मां से कहासुनी करने वाली महिला के बेटे की हत्या

महिलाओं में कहासुनी होना आम बात हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था दिल्ली के समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में दो महिलाओं के बीच। लेकिन इस कहासुनी से महिला के नाबालिक बेटे को अपमानित महसूस हुआ और बदले के चलते उसने दूसरी महिला के बेटे की हत्या कर दी। ऐसे में आरोपी बेटे को बचाने के लिए उसके ही परिवार वालों ने थाने में उसके अगवा होने की झूठी शिकायत कर दी। लेकिन तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि समयपुर बादली थाना पुलिस को 17 अगस्त को सिरसपुर निवासी रोहित (25) नाम के युवक की हत्या की सूचना मिली। सिरसपुर फाटक के पास उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित अपनी बाइक से घुमने निकला था। उसकी बाइक पर पड़ोस में रहने वाला 16 साल का किशोर भी था। लेकिन रोहित की हत्या की सूचना मिलने से पहले किशोर के परिजनों ने थाने में उसके अपहरण की शिकायत कर दी थी। लेकिन पुलिस की छानबीन से पता चला कि किशोर का अपहरण नहीं हुआ है। उसके परिजनों ने झूठी शिकायत की है। पुलिस ने काफी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रोहित की मां के साथ उसकी मां का कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसका बदला लेने के लिए उसने रोहित की हत्या की। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका