न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM नीतीश को खुश करने में प्रशासन ने किसानों को दिया जख्म, बर्बाद कर दी 100 एकड़ फसल, पढ़ें पूरा मामला

किसानों की भलाई का दावा करने वाले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की वजह से किसानों की 100 एकड़ फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 4:42:36

CM नीतीश को खुश करने में प्रशासन ने किसानों को दिया जख्म, बर्बाद कर दी 100 एकड़ फसल, पढ़ें पूरा मामला

किसानों की भलाई का दावा करने वाले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की वजह से किसानों की 100 एकड़ फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पुरातात्विक अवशेषों को देखने भागलपुर के बिहपुर प्रखंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोसी नदी की धारा को मोड़ने और पुरातात्विक अवशेष को बचाने को लेकर कई बड़े ऐलान किए। लेकिन जिला प्रशासन ने सीएम को खुश करने के लिए किसानों की इस कदर अनदेखी कर दी कि अब वो बेचैन हो गए हैं। सीएम के हेलीकॉप्टर से आगमन और दूसरी तैयारियों के चलते यहां के किसानों की करीब 100 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

किसानों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने के लिए प्रशासन ने हेलीपैड तैयार कराया। जिसकी वजह से कई एकड़ फसल बर्बाद हुई। रही-सही कसर उस पुरातात्विक धरोहरों का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार को देखने के लिए बिहपुर और आसपास के हजारों लोगों ने पूरी कर दी। लोगों की भीड़ ने मक्का, परवल, गेहूं, करेला समेत साग-सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंचाया है।

बिहपुर के किसान नवीन चौधरी ने बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो गई। अगर क्षति पूर्ति मिलता भी है, तो इसका लाभ लेने के लिए खेत-खलिहान छोड़कर दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर की वजह से दो बीघे में लगी परवल और 12 एकड़ में लगी गेहूं की फसल चौपट हो गई। 50 हजार कर्ज लेकर गेहूं बोया था, लेकिन एक झटके में लाखों की फसल बर्बाद हो गई। उनकी तरह कई छोटे-बड़े किसानों का भी भारी नुकसान हो गया है। ये बदहाली सिर्फ नवीन चौधरी ही नहीं बल्कि इनके तरह कई और छोटे-बड़े किसानों का है। वहीं अब अंचलाधिकारी ने सोमवार को फसल के नुकसान का आकलन कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

किसान आंदोलन के बीच फसलों को हुए इस नुकसान के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हंगामा बढ़ता देखकर जिले के डीएम प्रणव कुमार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सीओ के माध्यम से पीड़ित किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। भले ही अधिकारी मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सवाल ये है कि आखिर फसल को देखते हुए पहले से ही सीएम के आगमन को लेकर कोई ठोस पहल क्यों नहीं की गई?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत