न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo पर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी का बड़ा बयान- 'अगर आप किसी पर आरोप लगा रहे हैं तो उसका सबूत दिखाएं'

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दुनियाभर में चल रहे #MeToo कैंपेन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 12:44:23

#MeToo पर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी का बड़ा बयान- 'अगर आप किसी पर आरोप लगा रहे हैं तो उसका सबूत दिखाएं'

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दुनियाभर में चल रहे #MeToo कैंपेन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मेलानिया ने कहा है कि यौन शोषण की शिकार पीड़िताओं को अपने साथ हुए वारदात का पुख्ता सबूत पेश करना होगा। उन्होंने कहा पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब ऐसे आरोप लगते हैं तो ठोस सबूत की आवश्यकता होती है और आरोप लगाने वालों को सबूत दिखाने चाहिए। केन्या यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में मेलानिया ने ये बातें कहीं। इस ट्रिप के दौरान एक इंटरव्यू में मेलानिया ट्रंप ने #MeToo को लेकर कई बातें कही।

उन्होंने सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप किसी पर आरोप लगा रहे हैं तो उसका सबूत दिखाएं। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि यौन शोषण के आरोपी पुरुष के साथ जब गलत व्यवहार किया जाता है तो ऐसे में वे क्या कहेंगी। इस पर मेलानिया ने कहा कि आप यूं ही किसी पर ये आरोप नहीं लगा सकते कि मेरा यौन शोषण किया गया या आपने मेरे साथ ये गलत काम किया। मेलानिया ने आगे कहा कि क्योंकि कभी-कभी मीडिया में यहीं चीजें बढ़ा-चढ़ा कर दिखा दी जाती हैं। जिस तरह से कुछ चीजों को वे बताते हैं वह तरीका गलत है।

वैराईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस दौरान उन्होंने महिलाओं का समर्थन किया, लेकिन आगे उन्होंने यह भी कहा कि पुरुषों को भी समर्थन मिलना चाहिए। हर पुरुष गलत नहीं होता है। हमें उन्हें सपोर्ट करने की जरूरत है, और आपको ये भी पता है कि पुरुष, महिलाओं की तरह नहीं हैं।

उन्होंने ये बातें ऐसे वक्त में कही हैं जब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर बीते वर्षों में कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस पर ट्रंप का कहना है कि यह पुरुषों के लिए एक भयावह दौर है जहां उनके खिलाफ बरसों पुराने आरोप निकलकर सामने आ रहे हैं। यह टिप्पणी उन्होंने ब्रेट कावानाह के संदर्भ में की थी।

आपको बता दें कि सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ हॉलीवुड में पिछले साल #MeToo मूवमेंट चलाया गया था। इस दौरान अमेरिकी मीडिया में इसे लेकर कई स्टोरीज पब्लिश की गई थी। तब से ही यह पूरे दुनिया में फेमस हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन