न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्टर द्वारा झूठ पकडे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने बीच में ही छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कहे गए कथन का झूठ एक रिपोर्टर द्वारा पकड़ा गया और रिपोर्टर द्वारा इसके बारे में कहने पर वे बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ चले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 10:34:47

रिपोर्टर द्वारा झूठ पकडे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने बीच में ही छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बडबोलेपन और गलत बयानबाजी के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। इसको लेकर संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें रिपोर्टर द्वारा कड़े सवालों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ बीते रविवार देखने को मिला जब एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा कहे गए कथन का झूठ एक रिपोर्टर द्वारा पकड़ा गया और रिपोर्टर द्वारा इसके बारे में कहने पर वे बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ चले गए।

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को न्यूजर्सी के गोल्फ क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वह बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान पारित हुए हेल्थ केयर प्रोग्राम को अपनी उपलब्धि के तौर पर बखान कर रहे थे। तभी एक रिपोर्टर ने उन्हें बीच में टोक दिया, जिस पर नाराज होकर वह संवाददाता सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर चले गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोग्राम को लेकर ट्रंप 150 बार से ज्यादा झूठ बोल चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने ही रिटायर्ड कर्मियों के लिए हेल्थ केयर प्रोग्राम (वेटेरन्स चॉइस प्रोग्राम) को पारित किया है। ट्रंप ने कहा कि लोग दशकों से इस प्रोग्राम के पारित होने को लेकर कयास लगाए बैठे थे और किसी भी राष्ट्रपति ने इसे पारित करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन हमारे प्रशासन ने इसे पारित कर दिखाया।

ट्रंप के इस दावे पर सीबीएस न्यूज की रिपोर्टर पाउला रेड ने उनसे सवाल किया, 'आप लगातार यह क्यों कहते रहते हैं कि आपने ही इस हेल्थ केयर प्रोग्राम को पारित किया है? इसे 2014 में पारित किया गया था, उस दौरान बराक ओबामा राष्ट्रपति थे। यह गलत बयानबाजी है।' रिपोर्टर के इस सवाल के बाद ट्रंप तिलमिला गए और थोड़ी देर रुके और फिर कहा, 'ओके, आप सब का बहुत धन्यवाद।' इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बीच में ही संवाददाता सम्मेलन को छोड़कर चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत