न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : पुलिस की गलती के चलते 4 माह जेल में रहा बेकसूर, कोर्ट से मिला न्याय

पुलिस की कारवाई में कुछ बेकसूर लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उदयपुर में जहां पुलिस की गलती के चलते बेकसूर 4 माह जेल में रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 12:59:19

उदयपुर : पुलिस की गलती के चलते 4 माह जेल में रहा बेकसूर, कोर्ट से मिला न्याय

कई बार देखा जाता हैं कि पुलिस की कारवाई में कुछ बेकसूर लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उदयपुर में जहां पुलिस की गलती के चलते बेकसूर 4 माह जेल में रहा। वल्लभनगर थाना क्षेत्र में डाेडा चूरा तस्करी में गिरफ्तार पाली जिले के सुमेरपुर का तेजाराम आखिरकार 3 माह 24 दिन बाद गुरुवार रात जेल से रिहा हाे गया। शिवसेना सदस्यों सहित अन्य लाेग जेल के बाहर पहुंचे और माला पहनाकर तेजाराम का स्वागत किया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे पहले वल्लभनगर थानाधिकारी भरत याेगी ने पीपी कपिल टाेडावत के जरिए गुरुवार काे सीआरपीसी धारा 169 में तेजाराम काे निर्दाेष मानते हुए जिला एवं सेशन न्यायालय में अर्जी दी। इसमें लिखा था कि तेजाराम काे गलत फंसाया गया। इसके खिलाफ एनडीपीएस का काेई प्रकरण नहीं बनता है। फिर प्रार्थना पत्र पर काेर्ट ने तेजाराम काे रिहा करने के आदेश हुए। बता दें, 15 मई 2019 काे वल्लभनगर के तत्कालीन डीएसपी संजय सिंह ने भटेवर चाैराहे पर नाकाबंदी में स्काॅर्पियाे पकड़ी, जिसमें 353 किलाे डाेडा चूरा था।

माैके से गिरफ्तार श्यामलाल ने पूछताछ में श्यामलाल ने साथी उमेश का नाम बताया, जाे भाग चुका था। जांच वल्लभनगर थानाधिकारी महिपाल सिंह काे दी गई। फिर उमेश गिरफ्तार हुआ, जिसने तेजाराम को स्काॅर्पियाे चालक बताया। महिपाल सिंह के ट्रांसफर पर इंस्पेक्टर सुमेर सिंह आए। वे तेजाराम काे थाने लाए और पूछताछ की। उनके ट्रांसफर के बाद इंस्पेक्टर गज सिंह ने गत 7 अगस्त काे तेजाराम काे गिरफ्तार किया और 10 अगस्त काे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। फिर शिवसेना ने गलत गिरफ्तारी का आराेप लगा सीएम काे शिकायत की। सीएम के आदेश पर सीआईडी सीबी काे जांच पहुंची। जांच में तेजाराम निर्दाेष पाया गया और छाेड़ने के देश हुए।

आरोप : घूस देकर छूटने की बात कबूलने के लिए पट्‌टों से पीटा

साहब अनपढ़ हूं, गाड़ी चलानी ही नहीं आती। एनडीपीएस की गाड़ी पकड़ाई, मेरा नाम ले लिया। मैं तो इस इलाके में ही जिंदगी में पहली बार आया हूं। पुलिस घर आई थी और पूछताछ के लिए वल्लभनगर चलने के लिए कहा। पांच दिन तक मुझे थाने में रखा और थानेदार ने पट्टे मारे।

कह रहे थे कि सही बाेलना, गाड़ी कहां से लाया जानता है या नहीं जानता। मैंने जवाब दिया कि नहीं जानता हूं। फिर भी पूछा- पहले जाे थानेदार था सुमेर सिंह, क्या उसने पैसे लेकर छाेड़ा। जवाब दिया कि एक रुपया नहीं दिया किसी काे। फिर भी पट्टे मारते रहे। मुझे साइकिल तो चलानी आती नहीं अाैर ये सब ड्राइवर हाेना बता रहे थे। अब वापस अपने गांव जाकर खेती-बाड़ी का काम करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती