न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पुलिस की लापरवाही ने ली बीमार कैदी की जान, जयपुर के लिए रोडवेज बस का इंतजार करते रहे पुलिसकर्मी

जेल में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रैफर किया गया और उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। लेकिन पुलिस रोडवेज बस का इंतजार करती रही ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 4:53:52

सीकर : पुलिस की लापरवाही ने ली बीमार कैदी की जान, जयपुर के लिए रोडवेज बस का इंतजार करते रहे पुलिसकर्मी

कई बार पुलिस से जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाते हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला सीकर में जहां जेल में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रैफर किया गया और उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। लेकिन पुलिस रोडवेज बस का इंतजार करती रही और कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद तबीयत अधिक खराब हो गई और उसे फिर सीकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की न्यायिक अधिकारी जांच करेंगे।

हंगामा उस समय हुआ जब शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजन मोर्चरी में आए हुए थे। उन्होंने जेलर पर इलाज में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। यहां तक की उस पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए नारेबाजी करते रहे।

दरअसल सीकर के सदर थाना इलाके में दर्ज एक मामले में पुलिस ने बीकानेर के साधुणा गांव निवासी शिवराज उर्फ शिवा को गिरफ्तार करके 11 जुलाई 2018 को जेल भेजा था। तभी से मामला न्यायिक प्रक्रिया में था। 18 दिसंबर 2020 को सुबह 9।20 जेल में रहने के दौरान ही शिवा की तबीयत खराब हो गई थी।

जानकारी के अनुसार शिवा के इंफेक्शन था। इसके कारण कुछ दिनों पहले भी शिवा को अस्पताल में दिखाया गया था। उस समय भी चिकित्सकों ने सर्जरी कराने के लिए कहा था, लेकिन शिवा ने सर्जरी कराने से इनकार ​कर दिया था। उसकी तबीयत दिनोंदिन खराब हो रही थी। मामला अधिक गंभीर होने पर उसने जेल प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। तब उसे लेकर दो गार्ड लेकर अस्पताल पहुंची थी।

उधर, मामले के बारे में एएसपी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीज को जयपुर किस साधन से ले जाना है इसका फैसला जेल प्रशासन को करना है। कांस्टेबल एंबूलेंस का किराया अपनी जेब से वहन नहीं कर सकते। जेल प्रशासन ने रोडवेज से जाने की मंजूरी दी थी तो वे उसी साधन से जा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली

‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर